रेगर समाज ने मृत्युभोज बंद करने का लिया निर्णय
निकटवर्ती ग्राम भगवानपुरा में गुरुवार को रेगर समाज की बैठक और होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद सर्वसहमति से मृत्युभोज बंद करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही समाज के पदाधिकारियों ने धीरे धीरे समाज की सभी कुरीतियों को खत्म करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भंवर लाल, कालू राम, प्रेमा राम, जुगल, रामूराम, गोपाल, मानाराम, मोहनराम, गंगाराम, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।