सांसद की प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी
नागौर सांसद और आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल द्वारा बडू में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा पर कटाक्ष को लेकर स्थानीय कांग्रेसियों ने नाराजगी व्यक्त की है।
पूर्व सरपंच बालाराम काला ने बताया कि सांसद ने पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा पर अपने उद्बोधन में बार-बार कटाक्ष किए, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद मिर्धा ने ग्राम विकास को लोकसभा में कई बार उठाया था। किसानों की समस्याओं से सरकार को रूबरू भी करवाया। ऐसे में बार-बार उन पर प्रतिक्रिया सही नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद की प्रतिक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की है।