साहस का परिचय देने वाली महिलाओं का सम्मान
लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन महिलाओं का सम्मान किया जो विपरीत परिस्थितियों में परिवार का सहारा बनी। क्लब अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने बताया कि क्लब सदस्यों ने मुन्नी देवी एवं दिव्यांग मोबा देवी का माला पहनाकर एवं शाेल ओढ़ाकर सम्मान किया। काबरा ने बताया कि मुन्नी देवी जिसने अपने पति की मृत्यु के बाद भी अपने दिव्यांग भाई की मदद की अाैर उसकी परवरिश की। इसी तरह दिव्यांग मोबादेवी जिन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद हिम्मत नहीं हारी तथा दो छोटे बच्चों का सहारा बनी। लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा गठित नए क्लब मातृ शक्ति में सुमन सारड़ा, सरिता मालपानी, अनिता अग्रवाल, संतोष कुमावत, शीतल अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।
कुचामन सिटी| महावीर इंटरनेशनल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को राजकीय चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को 511 हाइजेनिक बेबी किट और चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बिस्किट वितरित किए। जोन सचिव सुभाष पहाड़िया ने बताया कि रामप्रसाद महादेव भोमराजका ट्रस्ट द्वारा नवजात शिशुओं को 511 हाइजेनिक बेबी किट वितरित किए गए। डॉ. कल्पना, विजय गुप्ता, डॉ. सलीम राव, डॉ. लुकमान, पवन कुमार मंडावाला, सुरेश गंगवाल, रामअवतार गोयल, प्रदीप काला, नरेश झांझरी, पंकज काला, अमित, सुनिल, तेज कुमार आदि मौजूद रहे।
कुचामन लायंस क्लब ने किया महिलाओं का सम्मान
कुचामन सिटी| लायंस क्लब ने रविवार को एनएल सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका डीडवाना की चेयरमैन रचना होलानी, परबतसर चेयरमैन रुचि बोहरा, नावां चेयरमैन सरिता जैन, वैश्य संगठन जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़, शोभा रांवका, शोभा मंत्री मंचासीन रही। क्लब अध्यक्ष सुभाष रांवका ने बताया कि इस अवसर पर नगर की सामाजिक महिला संगठन, राजपत्रित अधिकारी, विशिष्ट योग्यता प्राप्त चयनित महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब सचिव लॉयन आशीष मंत्री, लॉयन श्यामसुंदर मंत्री, बाबूलाल मांधनिया, मनोहर पारीक, अशोक काला, मनोज शेखराजका, राजेंद्र मालपानी, केजी मोदी, मुकेश डालुका, श्याम सुंदर सैनी, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. निकित मदान, शुभम अग्रवाल, रतन प्रधान, नरेश जैन, हेमराज पारीक, मनमोहन अग्रवाल, सुमित सोमानी, रमेश चंद्र बोहरा, बाबूलाल मौजूद रहे।
कुचामन में इन महिलाओं को किया सम्मानित
समारोह में डॉ. कल्पना गुप्ता, डॉ. सरिता कलवानियां, डॉ. अनिता बाजिया, डॉ. संगीता कड़वा, डॉ. प्रगति मदान, डॉ. शिवानी कुमावत, डॉ. बुसरो देवड़ा, डॉ. शिब्बा राव, डॉ. संतोष गौरा, डॉ. नीलम जांगिड़, संगीता पहाड़िया, सीमा बज, कृष्णा मंत्री, मीना मौर, प्रतिभा कोठारी, मिंटू गौड़, भारती सर्राफ, शकुंतला सोनी, बरखा रानी पाटनी, पूजा चावला, राजेंद्री तालान, मीनाक्षी साणेल, चुका, नीलम व पूजा कुमावत को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया गया।
मीठड़ी पंचायत में ग्राम सभा का हुआ आयोजन
मीठड़ी मारवाड़। ग्राम पंचायत मीठड़ी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। व्याख्याता चन्द्राराम मेहरा ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। इस अवसर पर राजकीय विद्यालय फिरवासी के प्रधानाध्यापक हनुमानराम बुरड़क ने भी महिला दिवस पर कहा कि नारी शक्ति ही वो शक्ति है जो अपने साहस, परिश्रम और दूरदर्शिता से असंभव को संभव कर दिखाती है। कार्यक्रम में कनिष्ट सहायक संगीता, पंचायत सहायक विकेश, प्रकाश, रणजीत सिंह, प्रह्लाद राजोतिया, राजेश सिंह, सुखदेव दैया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही।
नागौर| युवाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को मनाया और व महिलाओं के लिए प्रयुक्त होने वाले शब्द अबला, कामिनी, भोग्या आदि शब्दों को समाप्त करने व विधवा, परित्यक्ता की जगह कोई उपमा युक्त जैसे कल्पना आदि शब्दों का प्रयोग करने की मांग की। प्रेमसिंह चारण ने बताया कि विधवा, परित्यक्ता आदि शब्दों को समाप्त किया जाए। इसी प्रकार प्रकाश सिंह पटेल, शिवांश सिंह, दिनेश कुमार, हर्षुल पटेल, भवानी सिंह, धर्मेन्द्र मौजूद थे।
मकराना में आयोजित कार्यशाला में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान
मकराना| सर्वजन युवा विकास संस्थान नागौर के तत्वावधान में रविवार को मकराना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। संस्था सचिव संजय चांवरिया ने बताया कि इस अवसर पर एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सावित्री बाई फुले, ज्योतिबा फुले एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि कमला देवी रही जबकि अध्यक्षता बबीता कंवर ने की। इस अवसर पर सम्पति देवी, कौशल्या देवी, संपत देवी, उषा देवी, ममता देवी, हेमलता, ललिता, पूजा, धानुका, टीना चांवरिया, निकिता घारू, दीया टाक, राजेश चांवरिया, ललित चांवरिया, अजय चांवरिया, विशाल, स्नेह, बिमला देवी, दिव्यांशु, यश आदि मौजूद थे।
मींडा| ग्राम पंचायत मींडा में रविवार को महिला दिवस सरपंच जोगेंद्र ताकर की अध्यक्षता में मनाया गया। मिंडा ग्राम सचिव श्यामसुंदर मीणा ने भी सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच मुंडघसोई गोपाल वर्मा, पन्नी देवी, कमला देवी, सुन्दर देवी, धन्नी देवी, प्रभु देवी, झमरी देवी, मंजू देवी, विमला, देवा, रेखा देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे। इस दौरान मीण्डा चिकित्सालय की टीम द्वारा कोरोना वायरस बीमारी की रोकथाम को लेकर जरूरी जानकारियां प्रदान की गई। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सावरमल ने भी विचार रखे।
लादड़िया| कस्बे में महिला दिवस मनाया गया। वीडीओ राजू कुमावत ने बताया कि इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। इस दौरान एएनएम गीता ने महिलाओं को कोरोना वायरस के बचाव के बारे में जानकारी दी। सरपंच मनोज देवी दमामी ने खसरा और रूबैला के बारे में बताया। इस मौके पर समाजसेवी भैरूराम दमामी, रामदेव कड़वा, पर्वत कुमारी चौहान, बिजू गुलेरिया, राजू डूकिया, अमित अग्रवाल, हुकमाराम कड़वा आदि मौजूद थे।
बडू| प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभा सोनी, अंकिता बहन, मिथिलेश बहन आदि ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताया।
लादडिया. ग्राम पंचायत में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया।
मकराना. महिला दिवस पर शहर में आयोजित कार्यशाला में मौजूद महिलाएं।
कुचामन सिटी. अस्ताल में बेबी किट वितरित किए।
कुचामन सिटी. लायंस क्लब द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित।