रोटरी क्लब ने किया 80 महिलाओं का सम्मान
रोटरी क्लब मेड़ता मीरा की ओर से रविवार को मीरा स्मारक प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर आयोजित समारोह के मुख्यअतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी थे। जबकि अध्यक्षता मेड़ता विधायक इन्दिरा बावरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नागौर एडीएम मनोजकुमार, डॉ. अशोककुमार गोयल, डीवाईएसपी नविता खोखर, एडवोकेट हर्षा चौधरी, मिस राजस्थान रेणुका भाटी, अनिता चाम्पावत, पुलिस निरीक्षक गंगाराम विश्नोई, मिस राजस्थान शशि मोदी, संध्या भाटी आदि मंचासीन रहे। इस मौके पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 80 से अधिक महिलाओं को साफा व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इससे पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष ममता मोदी, सचिव मंजू सोनी, पदमा सोनी, उर्मिला गट्टाणी, संध्या भाटी, अंकिता गट्टाणी, रेणु मित्तल, शकुंतला अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, उषा खन्ना, शिल्पा दरक, प्रमिला सिखवाल, रूकमणी सिंघल, पूर्णा सोनी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही। मंच संचालन डीडी चारण ने किया। रोटरी क्लब सचिव मंजू सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रोटरी क्लब की ओर पहली बार विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया गया। चिकित्सा, खेलकूद, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिले भर से 30 महिला कांस्टेबल का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब की ओर से राजकीय चिकित्सालय सिटी डिस्पेंसरी में एक वाटर कूलर भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से रेणुका सिंह ने अब घूंघट नहीं की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वीरेंद्र वर्मा, राजीव पुरोहित, अमित टाक, पुखराज नाडावत आदि मौजूद रहे।
कुचामन लायंस क्लब ने किया महिलाओं का सम्मान
कुचामन सिटी| लायंस क्लब ने रविवार को एनएल सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका डीडवाना की चेयरमैन रचना होलानी, परबतसर चेयरमैन रुचि बोहरा, नावां चेयरमैन सरिता जैन, वैश्य संगठन जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़, शोभा रांवका, शोभा मंत्री मंचासीन रही। क्लब अध्यक्ष सुभाष रांवका ने बताया कि इस अवसर पर नगर की सामाजिक महिला संगठन, राजपत्रित अधिकारी, विशिष्ट योग्यता प्राप्त चयनित महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब सचिव लॉयन आशीष मंत्री, लॉयन श्यामसुंदर मंत्री, बाबूलाल मांधनिया, मनोहर पारीक, अशोक काला, मनोज शेखराजका, राजेंद्र मालपानी, केजी मोदी, मुकेश डालुका, श्याम सुंदर सैनी, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. निकित मदान, शुभम अग्रवाल, रतन प्रधान, नरेश जैन, हेमराज पारीक, मनमोहन अग्रवाल, सुमित सोमानी, रमेश चंद्र बोहरा, बाबूलाल मौजूद रहे।
कुचामन में इन महिलाओं को किया सम्मानित
समारोह में डॉ. कल्पना गुप्ता, डॉ. सरिता कलवानियां, डॉ. अनिता बाजिया, डॉ. संगीता कड़वा, डॉ. प्रगति मदान, डॉ. शिवानी कुमावत, डॉ. बुसरो देवड़ा, डॉ. शिब्बा राव, डॉ. संतोष गौरा, डॉ. नीलम जांगिड़, संगीता पहाड़िया, सीमा बज, कृष्णा मंत्री, मीना मौर, प्रतिभा कोठारी, मिंटू गौड़, भारती सर्राफ, शकुंतला सोनी, बरखा रानी पाटनी, पूजा चावला, राजेंद्री तालान, मीनाक्षी साणेल, चुका, नीलम व पूजा कुमावत को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया गया।
मीठड़ी पंचायत में ग्राम सभा का हुआ आयोजन
मीठड़ी मारवाड़। ग्राम पंचायत मीठड़ी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। व्याख्याता चन्द्राराम मेहरा ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। इस अवसर पर राजकीय विद्यालय फिरवासी के प्रधानाध्यापक हनुमानराम बुरड़क ने भी महिला दिवस पर कहा कि नारी शक्ति ही वो शक्ति है जो अपने साहस, परिश्रम और दूरदर्शिता से असंभव को संभव कर दिखाती है। कार्यक्रम में कनिष्ट सहायक संगीता, पंचायत सहायक विकेश, प्रकाश, रणजीत सिंह, प्रह्लाद राजोतिया, राजेश सिंह, सुखदेव दैया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही।
नागौर| युवाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को मनाया और व महिलाओं के लिए प्रयुक्त होने वाले शब्द अबला, कामिनी, भोग्या आदि शब्दों को समाप्त करने व विधवा, परित्यक्ता की जगह कोई उपमा युक्त जैसे कल्पना आदि शब्दों का प्रयोग करने की मांग की। प्रेमसिंह चारण ने बताया कि विधवा, परित्यक्ता आदि शब्दों को समाप्त किया जाए। इसी प्रकार प्रकाश सिंह पटेल, शिवांश सिंह, दिनेश कुमार, हर्षुल पटेल, भवानी सिंह, धर्मेन्द्र मौजूद थे।
मेड़ता सिटी. महिला दिवस को लेकर महिलाओं को सम्मान करते अतिथि।
वाली महिलाओं को सम्मान दिया गया। चिकित्सा, खेलकूद, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिले भर से 30 महिला कांस्टेबल का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब की ओर से राजकीय चिकित्सालय सिटी डिस्पेंसरी में एक वाटर कूलर भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से रेणुका सिंह ने अब घूंघट नहीं की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वीरेंद्र वर्मा, राजीव पुरोहित, अमित टाक, पुखराज नाडावत आदि मौजूद रहे।
मीरा स्मारक में आयोजन, 30 महिला पुलिस कर्मियों काे भी किया सम्मानित
कुचामन सिटी| लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन महिलाओं का सम्मान किया जो विपरीत परिस्थितियों में परिवार का सहारा बनी। क्लब अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने बताया कि क्लब सदस्यों ने मुन्नी देवी एवं दिव्यांग मोबा देवी का माला पहनाकर एवं शाेल ओढ़ाकर सम्मान किया। काबरा ने बताया कि मुन्नी देवी जिसने अपने पति की मृत्यु के बाद भी अपने दिव्यांग भाई की मदद की अाैर उसकी परवरिश की। इसी तरह दिव्यांग मोबादेवी जिन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद हिम्मत नहीं हारी तथा दो छोटे बच्चों का सहारा बनी। लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा गठित नए क्लब मातृ शक्ति में सुमन सारड़ा, सरिता मालपानी, अनिता अग्रवाल, संतोष, शीतल अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।
कुचामन सिटी| महावीर इंटरनेशनल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को राजकीय चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को 511 हाइजेनिक बेबी किट और चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बिस्किट वितरित किए। जोन सचिव सुभाष पहाड़िया ने बताया कि रामप्रसाद महादेव भोमराजका ट्रस्ट द्वारा नवजात शिशुओं को 511 हाइजेनिक बेबी किट वितरित किए गए।
मेड़ता सिटी. मीरा स्मारक में रविवार को रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
लादडिया. ग्राम पंचायत में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया।
कुचामन सिटी. लायंस क्लब द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित।