- Hindi News
- National
- Merta News Rajasthan News Rs 7 Crore Tender For Doubling Of Phulera Degana Rail Section
फुलेरा-डेगाना रेल खंड दोहरीकरण के लिए 7 करोड़ रुपए के टेंडर जारी
राइकाबाग से मेड़ता रोड तक रेल मार्ग दोहरीकरण के विभिन्न कार्यों के लिए 7 करोड़ 18 लाख 73 हजार रुपयों का टेंडर जारी किया गया है। राशि स्वीकृत होने के साथ ही दोहरीकरण प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। फुलेरा-डेगाना दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत मकराना जंक्शन छोड़कर एवं नावां सिटी सम्मिलित स्टेशनों के बीच 34 से 64 किमी तक ट्रैक के साथ/फिनिश्ड फार्मेशन के ऊपर व स्टेशन यार्डों में रेलवे की मानक विशिष्टियों के अनुसार मशीन द्वारा तोड़ी गई स्टोन ब्लास्ट की सप्लाई करवाने व चट्टे लगाना के लिए रेल प्रशासन की ओर से 7 करोड़ 18 लाख 73 हजार 114 रुपयों का टेंडर जारी किया है। टेंडर स्वीकृत होने के साथ ही कार्य को गति मिलेगी। वही इससे पूर्व रेलवे की ओर से जोधपुर मंडल के बनाड़, जाजीवाल, असारानाड़ा, खेड़ी सालवा, पीपाड़ रोड, साथीन, उम्मेद, खारिया खंगार, गोटन और जोगीमगरा स्टेशन पर आरई फिट इंडोर एवं आउटडोर सिग्नलिंग कार्य के लिए सामग्री आपूर्ति के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, राइकाबाग जंक्शन पर आउटडोर कार्य व मिड सेक्शन समपार फाटक के इंटरलॉकिंग का कार्य और इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग को लेकर टेंडर जारी किए थे। साथ ही राइकाबाग से मेड़ता रोड सेक्शन में सिंगल लाइन के दोहरीकरण कार्यों का निष्पादन करने के लिए रेलवे की ओर से 40 करोड़ 91 लाख 95 हजार के टेंडर पूर्व में जारी किए थे।