ग्रामीण युवाओं ने हेलमेट पहनने का लिया निर्णय
खींवसर फोर्ट में बुधवार को हुए होली मिलन समारोह में कुम्हारी व बासनी के लोगों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सभी लोगांे को मिठाई खिलाकर उन्हें भी होली की मुबारक बाद दी। इस मौके पर कुम्हारी सरपंच रूपाराम मेघवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कासम अली राठौड़, नासिर खानवाले, जुगल किशोर, आसु सिंह, रमेश, जेठू सिंह, अल्लाबक्ष, नासिर सईद राठौड़ और अब्दुल रहमान गहलोत भी मौजूद थे।
गोगेलाव। डेरवा में मंगलवार काे हाेली स्नेह मिलने समारोह रखा गया जिसमे मौजूद युवाओं ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। निर्णय अनुसार गांव के सभी दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रुप से पहनाना होगा। युवाओं ने स्वयं हेलमेट पहनने और दूसरें को लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद आगामी वर्षा ऋतु में हरियाळी अमावस्या को वन महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें गांव के प्रत्येक व्यक्ति को हर घर में एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाने का निर्णय लिया। सदस्य श्रवण कुमार मानव ने बताया कि पिछले जुलाई में युवाओं ने गांव डेरवा में 3 बीघा जमीन जो केशरिया कंवर जी के ओरण में है वहां करीब 300 पौधे जिसमें 100 पौधे फूलों व 200 बड़े पौधे लगाकर श्री गोगा गार्डन वाटिका तैयार की है। गांव के सभी युवाओं ने मिल जुलकर कर यह वाटिका तैयार की है। होली स्नेह मिलन समारोह में सरपंच बलाराम गोदारा, चुनाराम राव, सुगनाराम, गोपीकिशन, गजराज, पप्पु, र| मेघवाल, दुलाराम, लक्ष्मण गोरचिया, मूलाराम ठेकेदार, रेवंत घण्टियाला, अर्जुनराव उपस्थित रहे।।
हाेली स्नेह मिलन समाराेह अाज
नागाैर| सेवा भारती नागौर का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम गुरुवार शाम को 6 बजे श्री मारुत नंदन शारदा बाल निकेतन में रखा गया है। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष उम्मेद राज शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में ही आगामी नवरात्र में कन्यापूजन व नववर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।
बासनी. खींवसर में होली मिलन समारोह में शामिल कुम्हारी बासनी के लोग।