पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Samrasata Sangam 2020 Program Will Be Launched Today Many Competitions Will Be Held

समरसता संगम 2020 कार्यक्रम का शुभारंभ आज, कई प्रतियोगिताएं होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विद्या भारती द्वारा पिछड़ी बस्तियों में संचालित नागौर जिले के संस्कार केंद्र के भैया-बहनों व आचार्यों का जिला समरसता संगम कार्यक्रम शारदापुरम स्थित शारदा बाल निकेतन विद्यालय में आयोजित होगा। संस्कार केंद्र के जिला प्रमुख भोजराज अग्रवाल ने बताया कि 14 मार्च को शाम 4 बजे उद्घाटन कार्यक्रम विद्या भारती के जिला सचिव रामसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में होगा। जिसके बाद भैया बहनों के बौद्धिक विकास के लिए बौद्धिक प्रतियोगिताएं तथा शारीरिक, संध्या वंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं रात्रि साढ़े 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें भैया बहनों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। 15 मार्च सुबह योग व शारीरिक प्रतियोगिता तथा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम रहेगा। साथ ही 15 मार्च साढ़े 10 बजे समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़ली आश्रम के महंत स्वामी हरिनारायण वेदांताचार्य के सान्निध्य में तथा आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला अध्यक्ष भोजराज सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंडासर सरपंच वीरेंद्रपाल सिंह कड़ेला होंगे। वहीं मुख्य वक्ता विद्या भारती के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख रामस्वरूप होंगे। इस अवसर पर शारीरिक तथा बौद्धिक प्रतियोगिताओं में विजेता रहे भैया बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...