पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टेट हाईवे 21 के लिए 36 करोड़ की स्वीकृति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के आदर्श नगर चौराहे से गुजर रहे स्टेट हाईवे संख्या 21-ए हरसौर कस्बे से लेकर ग्राम डोडियाना तक केवल कागजों में स्टेट हाईवे के रूप में संचालित हो रहा था। आए दिन इस सिंगल सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही थी। जिसको लेकर दैनिक भास्कर ने कई वर्षों से खबरें प्रकाशित कर जनहित का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया था। शुक्रवार का दिन क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। राज्य की विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परबतसर से पीपलाद, रोहिण्डी, कंवलाद, बागोट, बरेव, भकरी, हरसौर, भैरूंदा, डोडियाना, मेड़ता सड़क को मेगा हाइवे की दी स्वीकृति। इसके तहत 57 किमी लंबाई की इस सड़क के लिए 34 करोड़ की घोषणा की गई है। इससे यह मार्ग अब हरसौर से डोडियाना तक डबल लेन बनेेगा। हालाकि हरसौर से लेगा की ढा़णी तक 3 किमी मार्ग पर कार्य चल रहा है।

खबरें और भी हैं...