पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PHEE News Rajasthan News Sanjay Manjrekar Exits The Commentary Panel Of The Board Will Also Withdraw From Ipl

संजय मांजरेकर बोर्ड के कमेंट्री पैनल से बाहर हुए, आईपीएल से भी हटेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर को बीसीसीआई ने कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वे शामिल नहीं थे। अब उन्हें आईपीएल से भी बाहर किया जा सकता है। मांजरेकर ने पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान रवींद्र जडेजा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उनकी काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद कोलकाता में हुए पिंक बॉल टेस्ट मैच में साथी कमेंटेटर हर्षा भोगले पर क्रिकेट न खेले होने को लेकर भी मांजरेकर टिप्पणी कर चुके हैं। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि मांजरेकर से सभी खुश नहीं थे। इस कारण उन्हें हटाया गया है। वे हमारी प्राथमिकता सूची में शामिल नहीं हैं। मांजरेकर को आईपीएल से भी बाहर किया जा सकता है। अब तक मांजरेकर की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...