- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Sarpanch Kept The Tank Back On The Complaint The Remaining Items Disappeared
शिकायत पर सरपंच ने टंकी रखी वापस, शेष सामान गायब
निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोगेलाव में पूर्व सरपंच रुपा जांगू द्वारा गड़बड़ी करने के आरोप लगने के बाद पूर्व सरपंच ने घर पर रखी टंकी को वापस लाकर सार्वजनिक कर दिया। ग्रामीणों ने शुक्रवार को ज्ञापन देकर पंचायत में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि सरपंच ने शौचालय की टंकी अपने घर में ले जाकर रख दी। इसके अलावा मोटर व नल भी घर ले गए तथा टावर व सीसी ब्लॉक का सामान भी अपने घर ले जाकर रख दिया। इस पर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया तो टंकी तो वापस शौचालय पर लाकर रख दी मगर बाकी सामान अब तक नहीं लौटाया। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।
नागौर. गोगेलाव पंचायत में टंकी को पुन रखते हुए।