पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं लैंगिक समानता अभियान के अन्तर्गत स्थानीय नगरपालिका भवन में शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। पं. दीनदयाल अंत्योदय योजना में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित किए गए स्वयं सहायता समूहों के एएलएफ सदस्यों से बड़े बैनर पर सामूहिक रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संबंधी हस्ताक्षर करवाए गये। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अधिशाषी अधिकारी मघराज डूडी ने कहा कि महिलाओं की विशेष जिम्मेदारी है कि वे बेटियों को बचाने और पढ़ाने में अग्रणी की भूमिका निभाए।

एनयूएलएम प्रबंधक राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की प्रक्रिया एवं एएलएफ सदस्यों की भूमिका के बारे में जानकारी दी और कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वे समाज में समानता लाने के लिये निरन्तर प्रयासरत रहें और महिलाओं काे पुरुषों के बराबरी के दर्जे तक पहुंचाए। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में भी बताया तथा कहा कि बेटियों को पढ़ा-लिखा कर समाज की मुख्य धारा में लाने का काम महिलाएं बखूबी कर सकती हैं। एनयूएलएम प्रभारी रविन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में महिला-सशक्तिकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वरोजगार ऋण आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सामुदायिक संगठक हंसराज नाई, पालिकाकर्मी एवं एसएचजी की कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

लाडनूं. शपथ ग्रहण शपथ लेते सदस्य।
खबरें और भी हैं...