पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PHEE News Rajasthan News Sbi39s Stake In Yes Bank To Be Above 26 For Three Years Nirmala Sitharaman

यस बैंक में एसबीआई की हिस्सेदारी तीन साल तक 26 फीसदी से ज्यादा रहेगीः निर्मला सीतारमण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यस बैंक को बचाने के प्लान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एसबीआई की से यस बैंक की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। एसबीआई की ओर से निवेश की गई रकम के साथ यह शर्त भी होगी कि उसकी कम से कम 26 फीसदी हिस्सेदारी अगले तीन सालों तक रहेगी। अन्य निवेशक निवेश का 75% हिस्सा तीन साल तक बैंक में रखेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि जल्दी ही बैंक रिकंस्ट्रक्शन स्कीम की घोषणा की जाएगी। इसके तीन दिन के अंदर बैंक पर लगी पाबंदियां हटा ली जाएंगी।

निर्यातकों के लिए कर वापसी योजना को मंजूरी

सरकार ने शुक्रवार को निर्यातकों के लिए कर और शुल्क वापसी की योजना को मंजूरी दे दी। देश के निर्यात में आ रही गिरावट को गति देने के लिये यह कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया। इससे बिजली दरों पर शुल्क, परिवहन क्षेत्र, कृषि क्षेत्र, न, मंडी कर आदि की भरपाई हो सकेगी।

अजीम प्रेमजी भी 500 करोड़ का निवेश करेंगे

एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, राधाकिशन दमानी, राकेश झुनझुनवाला और अजीम प्रेमजी भी 500-500 करोड़ निवेश कर 3-3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेंगे। जबकि पूर्व में एसबीआई यस बैंक में 7250 करोड़ रुपए से 725 करोड़ शेयर खरीदने का निवेश करने का ऐलान कर चुका है। एलआईसी भी यस बैंक में निवेश कर सकती है।

आईसीआईसीआई करेगा 1 हजार करोड़ का निवेश

आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह यस बैंक में 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इस निवेश से आईसीआईसीआई बैंक की यस बैंक में हिस्सेदारी पांच प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। एचडीएफसी बैंक ने भी यस बैंक में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। इसके लिए वह 1000 करोड़ रुपए निवेश करेगा।


दो सबसे बड़े निजी बैंक भी बढ़ाएंगे यस बैंक में हिस्सेदारी

रिकंस्ट्रक्शन स्कीम की घोषणा के तीन दिन बाद बैंक पर लगी पाबंदियां हटेंगी

खबरें और भी हैं...