पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Second Tanker Overturns At Gudla Intersection In 24 Hours Accidents Are Happening Daily Due To Critical Turn

गुड़ला चौराहे पर 24 घंटे में दूसरा टैंकर पलटा, विकट मोड़ से रोज हो रहे हादसे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

24 घंटे से भी कम समय में शुक्रवार को शहर के गुड़ला चौराहे पर टैंकर पलटने के दो बड़े हादसे हुए। दिन में पंजाबी तरल गुड़ से लदा हुआ ट्रक पलटा और रात को ठीक उसी स्थान के पास में ही मेथनॉल से भरा हुआ टैंकर। गनीमत रही इन दोनों ही हादसों में किसी प्रकार की जनहानि सामने नहीं आई।

इससे बड़ा हादसा तो टल गया, लेकिन नुकसान बड़े पैमाने पर आंका गया है। इन दोनों ही हादसों की वजह विकट मोड़ और आवारा पशुओं का सड़क पर विचरण करना अाैर काेई भी सूचना संकेतक बोर्ड नहीं होना बताया गया है। शहर से गुजरने वाले दो हाईवे पर इस तरह के विकट मोड़ लंबे समय से भारी वाहनों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। पुलिस के अनुसार मेथनॉल से भरे हुए टैंकर को चालक बाड़मेर के विजलियार निवासी सूरताराम पुत्र धन्नाराम जाट कांडला बंदरगाह गुजरात से अंबाला लेकर जा रहा था। रास्ते में गुड़ला चौराहे के पास सामने किसी वाहन की लाइटों से चालक नियंत्रण खो बैठा। उसने जैसे ही टैंकर को एक तरफ घुमाया तो टैंकर अनियंत्रित होने के बाद मुख्य सड़क मार्ग पर पलट गया। हादसे में टैंकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पर दमकल कार्मिक सम्पतराम, जगदीश मुंडेल व वाहन चालक आरिफ खान अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। रिसाव के चलते टैंकर आधा खाली हो गया था।

शुक्रवार को सुबह पलटा था तरल गुड़ का टैंकर, कल मेथनाॅल का ट्रक पलटा

शुक्रवार सवेरे एक टैंकर संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर पलटने से उसमें भरा हुआ तरल गुड़ रिसाव होकर बहकर सड़क के आसपास के गड्ढों में जमा हो गया। शनिवार दोपहर में टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा किया जा सका। तरल गुड़ को खाने के लिए लावारिस गोवंश जमा हो गया तो पास की महावीर गोशाला की जेसीबी से टैंकर के पास रेत डलवा दी ताकि केमिकल वाला गुड़ खाकर गायें बीमार नहीं पड़े। उधर, तरल पदार्थ का ज्यादा रिसाव होता देख शाम आस पास के अनेक लोग अपने साथ बाल्टी और जरीकन आदि बर्तन लाकर भरने के लिए मौके पर आ गए और जिसको जितना हाथ लगा भरकर ले गए।

हाईवे पर 3 जगह बने हैं खतरनाक मोड़

शहर से गुजरने वाले बीकानेर रोड के डीडवाना बाईपास पर गुडला चौराहे पर एक और जोधपुर बाईपास पर एमडीएच पार्क के पास और जोधपुर रोड तिराहे पर दो खतरनाक मोड़ हैं। एमडीएच पार्क वाले मोड़ पर साढे 4 साल में 7 हादसे हो चुके हैं। गत मंगलवार को ही खल से भरा एक पलट गया था। लगातार हादसों के बाद भी जिम्मेदार कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।

हादसे बना रहे हैं विचित्र संयोग : शहर के एमडीएच पार्क के पास और गुड़ला चौराहा वाले मोड़ पर भारी वाहन पलटने के विचित्र संयोग बने हैं। दोनों मोड़ पर गत वर्ष मई माह में एक के बाद एक लगातार हादसे हुए थे। गत 7 मई 2019 को एमडीएच पार्क मोड़ पर कोयले से भरा ट्रक पलटा था तो 8 मई 2019 को गुड़ला चौराहे पर रूई से भरा हुआ ट्रक पलट गया। इसी प्रकार इस वर्ष 10 मार्च रात को एमडीएच पार्क मोड़ पर और 13 मार्च को सवेरे और रात को दो अलग-अलग हादसे घटित हो गए।

नागौर. गुड़ला चौराहे पर पलटा मथेनॉल से भरा टैंकर।
खबरें और भी हैं...