पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jayal News Rajasthan News Seeking Action On Accused Clerk For Abusive Behavior With Principal

प्रधानाचार्य के साथ अभद्र व्यवहार पर आरोपी लिपिक पर कार्रवाई की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तहसील के ग्राम खिंयाला के ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य के साथ उसके अधीनस्थ लिपिक के द्वारा अभद्र व्यवहार करने को लेकर उपखण्ड अधिकारी सुरेशकुमार मेघवाल को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई। खिंयाला के कांग्रेसी नेता दुलाराम मेघवाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिंयाला की प्रधानाचार्य के साथ उसके अधीनस्थ लिपिक सुमेरसिंह जाट अभद्र व्यवहार करके गाली-गलौच कर स्कूल का माहौल खराब कर रहा है तथा प्रधानाचार्य को धमका रहा है। लिपिक को एक सप्ताह में हटाया नहीं गया तो ग्रामीण स्कूल के तालेबंदी करेगे। इस मौके पर ग्रामीण लालाराम, बस्तीराम भाटी, छात्र नेता निरंजन मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। इसको लेकर प्रधानाचार्य के परिवाद पर एसडीएम लिपिक को 17 सीसी की चार्जशीट जारी कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...