पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PHEE News Rajasthan News Selfie Taken On The Hotel Became The Final Picture Of 11 People

होटल पर ली गई सेल्फी बन गई 11 लोगों की अंतिम तस्वीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे ने बाड़मेर के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

बाड़मेर के बालोतरा इलाके के बिठूजा गांव की रहने वाली सीता की शादी 27 फरवरी को निकट के गांव कनाना निवासी विक्रम के साथ हुई थी। अभी तक सीता के हाथ में लगी मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि सड़क हादसा उनकी जिंदगी लील गया। उनके सहित कुटुंब के 11 लोग इस हादसे में जान गवां बैठे। हादसे में विक्रम के जीजा किशोर के साथ उसकी प|ी, पुत्र व पुत्री की भी मौत हो गई। हादसे की की सूचना मिलते ही दोनों के गांवों बालोतरा, कनाना व कुशीप में शोक की लहर दौड़ गई। विक्रम व सीता शादी के बाद की देवी-देवताआंे के जात देने शनिवार सुबह 7.20 बजे परिवार सदस्यों के साथ रामदेवरा के लिए रवाना हुए थे। घर से 60 किलोमीटर दूर ही जोधपुर जिले की सीमा पर 8.40 बजे यह हादसा हो गया। इससे पहले रास्ते में पचपदरा स्थित आई माता होटल पर सभी लोगों ने चाय-नाश्ता किया। होटल के बाहर परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मोबाइल से सेल्फी भी ली। उस वक्त किसी को भी यह अंदेसा नहीं था कि यह सेल्फी ही उनकी आखिरी तस्वीर बन जाएगी। सुबह जात देने जाते वक्त कुटुंब के लोगों ने पूरे परिवार को हंसते-खेलते विदा किया था, मात्र डेढ़ घंटे बाद ही उनकी मौत की खबर पहुंच गई। सूचना मिलते ही सीता व विक्रम दोनों के गांवों के लोग स्तब्ध रह गए। दोनों परिवारों में करुण क्रंदन व चीत्कार मच गया। गांव के लोग जैसे-तैसे दोनों के परिवारों को संभालने में लगे हुए थे।

शहर में शोक की लहर, होली के सभी धार्मिक आयोजन बंद : होली पर्व को लेकर बालोतरा के गांधीपुरा व उम्मेदपुरा में हर वर्ष माली समाज के तत्वावधान में फाग महोत्सव का आयोजन होता है। इसमें शहर सहित आस-पास के गांवों से लोग भाग लेकर गेर नृत्य की प्रस्तुति देते हैं। हादसे के बाद शोक स्वरूप दोनों ही जगहों पर लगे शामियाने हटाकर आयोजन बंद कर दिया गया। बालोतरा के मालियों का बास निवासी किशोर माली अपने साले विक्रम की शादी के बाद शनिवार सुबह जात देने के लिए रामदेवरा रवाना हुआ था। साथ में प|ी विमला, पुत्र राशु व प्रतीप भी थे, हादसे में 4 सदस्यों की मौत हो गई। एक ही परिवार से एक साथ उठी अर्थियों को देखकर हर आंख नम हो गई।

केंद्रीय मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने बंधाया ढांढ़स

हादसे की जानकारी के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में अंत्येष्टि में भी शामिल हुए। वहीं विधायक मदन प्रजापत जयपुर से रवाना हुए।

ओकेप्लस स्नेहम में ग्राहकों को पजेशन मिलना शुरू

पचपदरा स्थित होटल पर चाय के साथ सेल्फी लेते परिजन।

जयपुर | ओकेप्लस समूह की ब्यावर स्थित 108 फ्लैट्स की 2 एवं 3 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट परियोजना ओकेप्लस स्नेहम में ग्राहकाें काे पजेशन मिलना शुरू हाे गया है। भूकंपरोधी आरसीसी फ्रेम की इस परियोजना में वास्तु का ध्यान रखते हुए आधुनिक क्लब हाउस बनाया गया है। इस क्लब में एसी जिम विद स्टीम बाॅथ, स्वीमिंग पूल, टेबल टेनिस, पूल टेबल, किड्स प्ले एरिया जैसी सुविधाएं है।
खबरें और भी हैं...