- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Seventh Pay Commission Discrepancies Sought To Be Removed
सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर की मांग
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश महामंत्री तेजसिंह राठौड़ बीकानेर से नागौर दौरे पर आए। राठौड़ ने डाक बंगला में पदाधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार के समक्ष राज्य कर्मचारियों का 7 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है। समय रहते वार्ता के माध्यम से मांगों व समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर 15 मार्च को गोवर्धन नाथ का मंदिर चौड़ा रास्ता जयपुर में प्रदेश महासमिति व जिलाध्यक्ष जिला मंत्रियों की संयुक्त बैठक में विचार विमर्श के बाद चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी। राठौड़ ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों दूर करना, नई पेंशन व्यवस्था को बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करना, संविदा कर्मियों को नियमित करना, सीधी भर्ती से रिक्त पदों को भरना, शिक्षित बेराेजगारों को राेजगार देना, निजीकरण व ठेका प्रथा को बंद करना, जुलाई 2019 से देय 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता नहीं देने से राज्य कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुरखाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।