पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Sho Beaten The Teacher Who Went To The Police Station To Report The Theft Of Cylinder The Line Was Present As Soon As The Protest

सिलेंडर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए शिक्षक को एसएचओ ने पीटा, विरोध होते ही लाइन हाजिर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कूल में चोरी हुए गैस सिलेंडर की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे एक दलित शिक्षक को एसएचओ ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर मारपीट करने का बड़ा मामला सामने आया है। मामला खींवसर थाने का है। बिरलोका के राप्रावि साटीका में कार्यरत पीड़ित शिक्षक गौतम प्रसाद खोरवाल ने बताया कि स्कूल में चोरी हुए गैस सिलेंडर की रिपोर्ट देने जब 12 मार्च को थाने पहुंचे तो एसएचओ ने दस्तावेज में कमी बताकर वापस भेज दिया। शुक्रवार को फिर सभी दस्तावेज लेकर पहुंचा तो एसएचओ रामनारायण भंवरिया ने उन्हें दूसरों से बार-बार फोन करवाने की बात कहते हुए शांतिभंग में गिरफ्तार कर लॉकअप में डाल दिया। फिर एसएचओ व अन्य पुलिस वालों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। मामला सामने आने पर खींवसर एसएचओ भंवरिया के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई और थाने से हटाने की मांग को लेकर शिक्षक धरने पर बैठे। जिलेभर के शिक्षकों के विरोध काे देखते हुए एसपी ने एक्शन लेते हुए खींवसर एसएचओ भंवरिया को लाइन हाजिर कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।

चेतावनी: शिक्षक बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो सभी कार्यों का करेंगे बहिष्कार


दलित शिक्षक के मारपीट की घटना को लेकर शिक्षक एसडीएम कार्यालय पर रात तक डटे रहे। वार्ता के लिए एडीएम मनोज कुमार, एएसपी रामकुमार कस्वां व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शिक्षकों ने कहा- जब तक एसएचओ रामनारायण भंवरिया के विरूद्ध कार्रवाई नहीं होती, तब तक वो यहां से नहीं हटेंगे। शिक्षकों ने कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। इधर, एसपी डॉ. विकास पाठक ने बताया कि शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए हमने खींवसर एसएचओ को लाइनहाजिर किया है। बाकी कार्रवाई जांच के बाद होगी।


सीबीईओ मालाराम हुड्डा ने कहा: बिरलोका पीईईओ क्षेत्र की स्कूलों में सिलेंडर चोरी की 12 मार्च को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को दुबारा दस्तावेज थाने पहुंचे तो थानाधिकारी ने वापस भेज दिया। शिक्षक मेरे पास आए तो मैंने एसएचओ भंवरिया से फोन कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। तो बोले- मैं अभी फिल्ड में हूं, आप शिक्षकों को भेज दे दर्ज कर लेंगे। जब शिक्षक थाने पहुंचे तो एसएचओ ने उन्हें दूसरों से फोन करवाने की बात से नराज होते हुए बोले- स्कूल सामान की रखवाली खुद करों। फिर दलित शिक्षक के साथ मारपीट करते हुए थाने में बंद कर दिया। शेखावत के जिलाध्यक्ष अर्जुन लोमरोड़ ने जांच में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


होली पर्व पर अवकाश के दिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुमटानाडा हेमपुरा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय साटीका मार्ग बिरलोका में 8 से 11 मार्च के मध्य गैस सिलेंडर चोरी हो गए थे। जानकारी के अनुसार कुमटानाडा हेमपुरा स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में 8 मार्च से 11 मार्च होली का अवकाश था। इसी दौरान चोर रसोईघर का कुंदा व ताला तोड़कर गैस सिलेंडर ले गए। 12 मार्च को स्कूल खुला तो चोरी की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों ने घटना का मौका मुआयना कर थाने में एफआईआर दर्ज करवाना तय किया। इसे लेकर स्कूल प्रशासन की तरफ से थाने में रिपोर्ट दी गई, मगर दूसरे दिन शाम को शिक्षक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई।


सांसद-विधायक बोले

नागौर. एसडीएम कार्यालय खींवसर के बाहर धरने पर बैठे शिक्षक।

होली पर्व के अवकाश 8 से 11 मार्च के मध्य दो सरकारी विद्यालयों से चाेरी हुए थे गैस सिलेंडर


पुलिस कंट्रोल में नहीं, दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे है। चोरी के मामले में खींवसर एसएचओ ने दो दिन तक एफआईआर दर्ज करने के लिए चक्कर कटवाए गए। चम्पालाल प्रकरण में भी एेसा ही हुआ। यह पुलिस की बड़ी गंभीर लापरवाही है।
नारायण बेनीवाल, विधायक।


दलित सरकारी शिक्षक की चोरी रिपोर्ट दर्ज करने की जगह एसएचओ द्वारा उनके साथ मारपीट कर 151 धारा में गिरफ्तार करना बड़ी निंदनीय घटना है। गहलोत राज में एक के बाद एक दलित उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। शिक्षक का अपमान करके जो बर्ताव एसएचओ ने किया है उसकी सभ्य समाज में जगह नहीं है। एसएचओ को तुरत निलंबित की कार्रवाई करनी चाहिए।
हनुमान बेनीवाल, सांसद नागौर।

रामनारायण

पीड़ित शिक्षक गौतम प्रसाद
खबरें और भी हैं...