बीमार गाय को नागौर की गोशाला भिजवाया गया
कस्बे के रावों का बास में एक बीमार गाय का प्राथमिक उपचार कर युवाओं ने उसे नागौर गोशाला भिजवाया। समाज सेवी गोविंद ने बताया कि गाय दर्द से तड़प रही थी। इस पर नागौर स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में कॉल कर एंबुलेंस बुलवाकर गाय को गोशाला में भिजवाया गया। इस दौरान अनिल, कमलेश, जेठाराम, गणपत, मुकेश, रवि, विनोद राव आदि मौजूद थे।