- Hindi News
- National
- Merta News Rajasthan News Siding Construction Will Be Done At 2 Stations
2 स्टेशनों पर हाेगा साइडिंग निर्माण
रेल प्रशासन द्वारा दो स्टेशनों पर साईंडिग बनाने के लिए एक करोड़ 66 लाख रुपए की स्वीकृत के टेंडर जारी किए गए है।
मेड़ता रोड- बीकानेर मध्य नोखा रेलवे स्टेशन पर पटरियों के रख रखाव के लिए मशीन खड़ी करने, कर्मचारियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 72.85 लाख रूपए का टेंडर किया गया है। इसी प्रकार रानीवाड़ा स्टेशन पर मशीन खड़ी करने आदि के लिए लाइनिंग निर्माण के लिए 93.35 लाख रूपए का टेंडर किया गया है। इस प्रकार रेल प्रशासन द्वारा 1.66 करोड़ के टेंडर जारी किए गए है। अंतिम तिथि 3 अप्रैल रखी गई है।