- Hindi News
- National
- PHEE News Rajasthan News Slowing Of Mustard Seed Due To The Effect Of Futures Decline In Pulses
वायदा के असर से सरसाें सीड में नरमी, दालाें में भी गिरावट
वायदा बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के असर से स्थानीय कृषि उपज मंडियाें में शुक्रवार काे सरसाें सीड के थाेक भाव 25 रुपए प्रति क्विंटल तक नीचे अा गए। चीनी में भी 100 रुपए की गिरावट रही। चना दाल समेत अधिकांश दालाें के भाव भी कमजाेर मांग के कारण 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल तक टूट गए। किराना जिंसाें में घटत-बढ़त के बाद धनिया सुधरकर बंद हुअा जबकि हल्दी में गिरावट दर्ज की गई। एक समय धनिया अाैर हल्दी चार फीसदी तक टूट चुके थे। वहीं, ग्वार सीड अाैर ग्वार गम में लिवाली के असर से भाव 50 से 150 रुपए प्रति क्विंटल तक सुधर गए। काराेबारियाें के अनुसार वैश्विक स्तर पर काेराेना वायरस के असर से सभी किस्म की डिमांड कमजाेर चल रही है।
अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी नया 2070-2080, गेहूं दड़ा 2100-2105, मक्का लाल 2000-2100, बाजरा 1900-2000, ज्वार पीली 1900-2000, जौ लूज 2000-2050 रुपए प्रति क्विंटल।
गुड़-चीनी: चीनी 3250-3325 (जीएसटी व मंडी टैक्स अलग से), गुड़ 2900-3000 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।
दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 7700-7800, मोठ 5600-5900, चौला 6000-6300, उड़द 5500-5600, चना जयपुर लाइन 4200-4200, मूंग मोगर 9450-9650, मूंग छिलका 8200-8450, उड़द मोगर 8450-9400, अरहर दाल 7600-7800, चना दाल मीडियम 4650-5100, चना दाल बोल्ड 5100-5300 रुपए प्रति क्विंटल।
तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 4000-4005, बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल 7600, बॉम्बे पाम 7050, कोटा कच्ची घाणी 7950, मूंगफली लूज गुजरात 12,250 रुपए प्रति क्विंटल।
किराना: हल्दी पिसाई 9250-9875, निजामाबाद 9250-9890, सांगली 9650-9850, इरोड 9450-9950, लालमिर्च गुंटूर 5700-7700, लालमिर्च मीडियम 4900-6600, लालमिर्च फटकी 3000-4100, लालमिर्च तेजा 8100-9100, लालमिर्च एमपी 6250-7300, धनिया ईगल ब्रांड 6600-9700, धनिया स्कूटर 5800-8550, धनिया दाल कटिंग 5050-6550, रामगंज कटिंग 4150-6550, जीरा अनकट 14300-18750, जीरा कटिंग 23000-25450 रुपए प्रति क्विंटल।
गरम मसाले: काली मिर्च 400-500, तेज पत्ता 50-65, इलायची 1300-1800, जावित्री 1200-1500, लौंग 500-700 रुपए प्रति किलो।
ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 3450, ग्वार बीकानेर लाइन 3500, ग्वारगम जोधपुर 5650 रुपए प्रति क्विंटल।
जयपुर बाजार भाव