पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PHEE News Rajasthan News Son Wanted Second Daughter Coming From Depression Mother Jumped From 10th Floor Died

बेटा चाहती थी, दूसरी बेटी हाेने से डिप्रेशन में अाई मां 10वीं मंिजल से कूदी, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दूसरी बेटी हाेने से अवसाद में चल रही एक 32 साल की महिला ने रविवार सुबह अाशियाना अांगन साेसायटी के 10वें फ्लाेर से कूदकर जान दे दी।

घटना से पहले महिला की अपने पति से हाेली पर ससुराल जाने काे लेकर बहस भी हुई। इससे पहले िक पति कुछ समझ पाता महिला फ्लैट की बाहर से कुंदी लगा छलांग लगा दी। गंज िकशनगढ़बास िनवासी सीए पुष्कर गुप्ता परिवार सहित अाशियाना अांगन साेसायटी के एम टू टावर में फ्लैट नंबर 207 में रहते हैं। वह िभवाड़ी में ही प्रेक्टिस करते हैं। पुष्कर की शादी वर्ष 2014 में मीना से हुई थी। िजससे उन्हें वर्ष 2015 में एक बेटी हुई। वर्ष 2018 में उनके दूसरी बेटी भी हुई। पुष्कर का कहना है कि मीना दूसरा बेटा चाहती थी। लेकिन बेटी हाेने से वह अवसाद में चली गई। परिजनाें एवं िरश्तेदाराें ने मीना काे कई बार इसके िलए समझाया भी। पुष्कर ने हाेली की छुट्टी हाेने पर शनिवार काे मीना से गांव चलने के िलए कहा। मीना ने पहले ताे मना कर िदया। बाद में हामी भर दी। रविवार सुबह उठने के बाद दाेनाें ने साथ चाय पी। इसके बाद गांव जाने की प्लानिंग करने लगे। मीना ने हाेली साेमवार की हाेने पर अगले िदन जाने की कहा। इस पर दाेनाें में िफर से बहस हाे गई। इसके बाद मीना ने घरवालाें काे फ्लैट के अंदर बंद कर बाहर से कुंदी लगा दी। इसके बाद 10वीं मंिजल पर चढ़कर छलांग लगा दी। िजससे उसकी माैत हाे गई। मीना की मां भी िपछले िदनाें से उसके घर पर ही रह रही थी। उसने भी अपनी बेटी काे काफी समझाइश की। रविवार काे पति से बहस के बाद मीना ने मां अाैर पति काे फ्लैट के अंदर बंद कर बाहर से कुंदी लगा दी। मीना दूसरी मंजिल पर रहती थी। वह गुस्से में 10वीं मंजिल पर पहुंची अाैर वहां से कूदकर जान दे दी।

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर,
जो आपको जानना जरूरी है

_photocaption_नेगेटिव न्यूज सेक्शन*photocaption*
खबरें और भी हैं...