- Hindi News
- National
- Alaniyawas News Rajasthan News Srimad Bhagwat Katha From March 27 At The Jeenmata Temple
जीणमाता मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा 27 मार्च से
मेड़ता सिटी। (आंचलिक)| शहर के चूंदिया रोड स्थित स्थित जीण माता मंदिर प्रांगण में 27 मार्च से आरंभ होने वाली श्रीमद भागवत कथा को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। आयोजन समिति के प्रवक्ता चेतनप्रकाश वैष्णव ने बताया कि समस्त शहरवासियों के सौजन्य एवं गणेश मंदिर कड़ी घाटी आलनियावास के महाराज चेतनदास महाराज के सान्निध्य में श्रीमद भागवत कथा के तहत अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके संस्कृत विश्वविद्यालय काशी इंदौर के मुमुक्षु पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 1.15 बजे से शाम 5.15 बजे तक कथा वाचन करेंगे। कथा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।