- Hindi News
- National
- Khiwsar News Rajasthan News Staff Paid 1 Month Salary For Development Of Government School In Baid 217 Lakh
बायड़ में सरकारी स्कूल के विकास के लिए स्टाफ ने दिया 1 माह का वेतन ~2.17 लाख
ग्राम बायड़ के राउप्रावि में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान भामाशाहों व प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल एवं मेड़ता इंदिरा बावरी थी।
समारोह की अध्यक्षता सीबीईओ गोविंदराम बेड़ा ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, पूर्व प्रधान रामप्रताप बग्गड़, विकास अधिकारी गौतम बडियासर, एसीबीईओ बक्सू खां आदि मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यालय विकास को लेकर विद्यालय स्टॉफ कर्मियों ने एक 1 महीने का वेतन के 2 लाख 16 हजार 980 रुपए विद्यालय विकास स्वरूप भेंट किए। इस मौके पर अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों की शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। विकास अधिकारी गौतम बडियार ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास बनाने की बात कही। विधायक इंदिरा बावरी ने विधायक कोष से 7 लाख 50 हजार रुपए से विकास की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपना बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान किया। संस्था प्रधान विकास चौधरी ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन रामलाल अडिग ने किया। इस मौके पर राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत अध्यक्ष श्रवण राम बेरवाल, मुकेश इनाणियां, कैलाश राम गटियाल, नरसीराम बेरवाल, रामकिशोर भादू, मैना डूडी, अशोक कुमार यादव, प्रवीण चौधरी, हेमंत कुमार चौधरी, बीके व्यास सागर, विकासकुमार चौधरी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
बायड़ स्कूल में भामाशाह सम्मान समारोह में मौजूद मंचासीन अतिथि।