पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Started With Ganpati Praise On The Beat Of Chang Residents Of The City Played With Sandalwood And Flowers

चंग की थाप पर गणपति स्तुति से शुरूआत, शहरवासियों ने खेली चंदन व पुष्प से हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महावीर इंटरनेशनल व दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में शहर में पहली बार ऐतिहासिक होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शहर के लोगों के साथ संगीतमय वातावरण व पुष्प वर्षा के साथ यह कार्यक्रम हुआ। नगर परिषद के नेहरू पार्क में हुए इस आयोजन में चंग की थाप के साथ गणपति वंदन कर कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में सुनील शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारी, दैनिक भास्कर स्टाफ से लेकर आम जन भी भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष रिखब चंद नाहटा, प्रमिल नाहटा उपाध्यक्ष, राजकुमार मच्छी, गौतम चंद कोठारी, सचिव राजेश रावल, अनिल बांठिया, प्रवीण बांठिया, महेंद्र कांकरिया, सुनील बोराणा, पवन, राजू पतासे वाले, सरदारमल डागा, हिम्मत सिंह चौहान, शिव शंकर व्यास, मनीष पारीक, दीपक जोशी, लक्ष्मण बोराणा, सुनील शर्मा, मदन लाल शर्मा, केवल राम वर्मा, अनिल सुराणा, नवीन बांठिया, रामनिवास सांखला, नरेंद्र संकलेचा, रवि बोथरा, कृपाराम भाटी, प्रवीण सोलंकी, अमित नाहटा, रमेश अपुर्वा, महेंद्र पहाड़िया, मोतीलाल चंदेल मौजूद रहे।

हर वर्ग के लोग हुए कार्यक्रम में शामिल

वहीं भगवानाराम धारणिया, गोपाल सोनी, मनीष बंसल, आनंद पुरोहित, मो. शरीफ छिंपा, मेघराज राव, प्रीतम, बृजेश, अनिल, विमल, कमल सोनी, ज्ञानचंद सिंघवी, दिलीप भोजक, मांगीलाल बंसल, मोंटू, गोविंद, लोकेश, मुरली टेलर मौजूद रहे।

बच्चों ने भी बचाया चंग, बुजुर्ग भी थिरके


इस दौरान बच्चों ने भी पुष्प होली का लुत्फ उठाया। बच्चों ने चंग बजा कर बुजुर्गों को थिरका दिया। इस दौरान बच्चे रंग बिरंगी पोशाक पहन कर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस बीच होरिया गाने का सभी ने आनंद लिया।

साफे पहनकर नाचे, फाग के गीतों के साथ झूमे शहरवासी, दिन भर की मस्ती

नागौर. फाग महोत्सव में नाचते शहर के लोग।

नागौर. चंग की थाप पर गीत गाते बच्चे।

नागौर. महावीर इंटरनेशनल एवं दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्नेह मिलन समारोह के दौरान होली खेलते शहरवासी।
खबरें और भी हैं...