- Hindi News
- National
- Ladnu News Rajasthan News State Committee Of Medtian Silavat Society Formed Balkhi Becomes President
मेड़तियान सिलावट समाज की प्रदेश कमेटी का गठन, बल्खी बने अध्यक्ष
स्थानीय मेड़तियान सिलावट समाज भवन में प्रदेशस्तरीय सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेशभर में सामाजिक हित से जुड़े कार्यों को रफ्तार देने के उद्देश्य से मेड़तियान सिलावट समाज की प्रदेशस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें लाडनूं के मोहम्मद ज्यान बल्खी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके अलावा मकराना के गयूर अहमद बल्खी को सचिव व जसवंतगढ़ के अब्दुल गनी खिलजी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन का विस्तार करते हुए बीदासर से हाजी सलीम बल्खी को उपाध्यक्ष, डीडवाना के मोहम्मद शकील को सह सचिव, नूर मोहम्मद को प्रवक्ता एवं एडवोकेट मोहम्मद सईद सोलंकी को सलाहकार बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद ज्यान बल्खी ने बताया यह समाज के लिए गौरव का क्षण है कि सभी सदस्यों ने एक राय होकर इस टीम पर जो विश्वास जताया है। वे समाज के कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बदलते दौर को देखते हुए समाज में जागरूकता आ रही है, यह कौम के लिए यह एक अच्छा संकेत है। प्रदेश स्तरीय कमेटी के गठन पर यहां समाज के लोगों ने मेडतियान सिलावट समाज के पदाधिकारियों को बधाईयां दी है।