- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Stolen Bike In The Temple Helmet Was Not There Then The Police Stopped Caught
मंदिर में चोरी कर बाइक से घूमा, हेलमेट नहीं था तो पुलिस ने रोका, पकड़ा गया
शीतला माता मंदिर में शनिवार देर रात चोरों ने चांदी के छत्र और नकदी चोरी कर लिए। लेकिन चोर वह सामान अपने पास अधिक समय तक सामान नहीं रख पाया और पुलिस ने हेलमेट नहीं होने के कारण उसे रोका। जांच हुई तो पता चला कि उसके बैग में चोरी का सामान है। चांदी देख कर पुलिस ने सख्ती की तो सारा खुलासा हो गया। सीआई अमराराम खोखर ने बताया कि शीतला माता मंदिर के पुजारी ने रिपोर्ट दी थी कि मंदिर में चोरों ने चोरी की है।
जिसमें छत्र आदि सामान चुराया गया है। युवक देवेंद्र निवासी नयागांव गांधी चौक में जांच के दौरान पकड़ा गया है। पुजारी ने बताया कि बदमाश मंदिर के ऊपर से घुसे थे। उन्होंने चांदी की आंखें, छत्र आदि चुराए। वह इसके बाद बाइक लेकर अपने ठिकाने की ओर चला गया। वह सुबह एक बैग में चाेरी का सामान लेकर निकला। वह बिना हेलमेट के बाइक लेकर गांधी चौक पहुंचा तो यातायात पुलिस के हैड कांस्टेबल पूनमचंद बिश्नोई ने उसे रोक लिया। हेलमेट नहीं पहनने का कारण पूछा तो युवक आनाकानी करने लगा। बाइक की नंबर प्लेट पर भी कीचड़ लगा था और वह अपना नाम पता भी गलत बता रहा था। बिश्नोई ने बताया कि उसे रोका गया तो वह आनाकानी करने लगा। जांच के बाद पता चला कि उसके बैग में चांदी के छत्र है। पूछा तो वह कुछ बता नहीं सका। तो उसे गांधी चौक पुलिस चौकी लाया गया। इसके बाद उसने सारा खुलासा कर दिया।
खींवसर में भी दुकान में चोरी
खींवसर में मुकेश पुत्र चौथाराम जिनगर ने रिपोर्ट दी कि उसकी पदमसर चौराहा पर बैटरी रिपेयरिंग की दुकान है। मुकेश ने बताया कि वह दोपहर में करीब तीन बजे खींवसर बाजार आ गया था।इस दौरान किसीने दुकान का लॉक तोड़कर एक लाख 56 हजार रुपए चोरी कर लिए। पीड़ितने बताया कि उसे आस पास के दुकानदारों पर शक है।
नागौर. शीतला माता मंदिर में रात को चोरी के बाद बिखरा सामान।