पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Student On Electric Pole Died Of Electric Current Body Taken After 9 Hours Of Protest

बिजली पोल पर चढ़े छात्र की करंट से मौत, 9 घंटे प्रदर्शन के बाद लिया शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधियासी गांव के पास एक ढाणी में शनिवार सुबह बिजली पोल पर चढ़ा एक 11वीं कक्षा के छात्र की करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से छात्र पोल से करीब 35 फीट नीचे आकर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बतौर मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके चलते रात करीब 8 बजे तक बात नहीं बनीं तो छात्र का शव मौके पर ही पड़ा रहा।

इस बीच पुलिस एवं डिस्कॉम अधिकारियों ने काफी देर तक ग्रामीणों को समझाने के प्रयास किए, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। रात करीब 8 बजे बाद समझौता होने पर ग्रामीण शव को हटाने के लिए तैयार हुए। इस बीच मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। जोधियासी निवासी 11वीं कक्षा का छात्र नरेंद्र 17 पुत्र बालाराम जाट अस्पष्ट कारणों के चलते बिजली के पोल पर चढ़ गया।

इसी बीच तारों में करंट प्रवाहित होने से नरेन्द्र को झटका लगा और वह पोल से नीचे आकर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। नरेन्द्र को जब पोल के पास कुछ ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद जानकारी पर नागौर से पुलिस उपाधीक्षक मुकुल शर्मा, श्रीबालाजी थाने से रामनिवास सहित अन्य पुलिस कार्मिक व डिस्कॉम अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों व ग्रामीणों से समझाइश की।

33 केवी लाइन डालने का काम था जारी

पुलिस के अनुसार इलाके में इन दिनों 33केवी विद्युत लाइनों का कार्य चल रहा है। विद्युत कार्मिक जब एक-दो किलोमीटर तक लाइन डालकर उसे दुरुस्त कर देते हैं तो वे परीक्षण के लिए उसमें 11 केवी का करंट प्रवाहित करते हैं। छात्र जब पोल पर चढ़ा तो उसी समय डिस्कॉम की ओर से तारों में िवद्युत धारा प्रवाहित कर दी। इससे लगे करंट से छात्र पोल से नीचे आकर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

विधायक बोले- ढीले तारांे से हो रहे हैं राेज हादसे, डिस्कॉम अधिकारी नहीं देते ध्यान


सूचना पर विधायक नारायण बेनीवाल, एसडीएम दिया चौधरी सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। विधायक बेनीवाल ने कहा- विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह ढीले पड़े बिजली तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। यह डिस्कॉम के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही है। उन्होंने कहा- गत वर्षों में करीब 50 व्यक्तियों की ऐसी ही करंट आने से मौत हो चुकी है। विधायक ने पीड़ित परिवार की नुकसान रिपोर्ट हल्का पटवारी से तैयार करवाकर सरकार को भिजवाई है। साथ ही डिस्कॉम से नुकसान का हर्जाना भरने को कहा है।

इधर, तार टूटने से बाड़े में आग, 5 लाख का चारा जला

खींवसर के मादाणियांे की ढाणी स्थित एक बाड़े पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली पोल से तार टूटने से लगी आग से करीब 5 लाख रुपए का चारा जलकर राख हो गया। बिजली तार में तोड़ रहे करंट से बाड़े में आग लग गई थी। हादसे के दौरान आग की लपटे जब आसमान में उठने लगी तो ग्रामीणों को पता चला। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाल्टियों के माध्यम से पानी डाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हो सके। ग्रामीण मांगीलाल जाट के बाड़े में रखा करीब 5 लाख का चारा जल गया और एक पक्का छप्पर भी ढह गया। आगजनी की सूचना पर फायरमैन शैताराम, हेतराम वाहन चालक, आकाश चौधरी फायरबिग्रेड गाड़ी के साथ जब तक मौके पर पहुंचे, उससे पहले चारा जलकर राख हो गया। वहीं तेज हवाओं के कारण बाड़े के आसपास खेत में खड़ी जीरे की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।


नागौर. खींवसर के मादाणियाें की ढाणी में आग लगने से जला चारा।
खबरें और भी हैं...