पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Students Performed Patriotic Songs Winning Girls Were Rewarded

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, विजेता बालिकाओं को किया पुरस्कृत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गांधी चौक में गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण व सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित किया गया। जिसमें जिला सह संयोजक हीरालाल भाटी, नागौर ब्लॉक से संयोजक दिल फराज, सह संयोजक दिनेश कुमार देवड़ा, सभापति मांगीलाल भाटी, आयुक्त जोधाराम विश्नोई, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार, अजय चांगरा यूथ कांग्रेस जिला महामंत्री और पूर्व पार्षद व पार्षद गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसी प्रकार कलेक्टर के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों व गतिविधियों के तहत 13 मार्च को पंचायत समिति के सभाकक्ष में दिन के 1 बजे गांधी दर्शन के तहत गांधी भजन कार्यक्रम का आयोजन विकास अधिकारी रामेश्वर लाल की अध्यक्षता में आयोजित किया। जिसमें भवानी सिंह सिंगड़, ताराचंद, ओमप्रकाश विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से कलेक्टर द्वारा मनोनीत सह संयोजक हीरालाल भाटी, नागौर ब्लॉक संयोजक दिलफराज, सह संयोजक दिनेश देवड़ा, मोतीलाल चंदेल महासचिव जिला कमेटी अादि मौजूद थे।

कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार, आज होगा नुक्कड़ नाटक

12 मार्च को दांडी यात्रा के वर्षगांठ उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को गांधी के जीवन पर आधारित भजन प्रतियोगिता व गांधी के जीवन पर देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय रतन बहन बालिका उमावि में किया गया। आयोजन के अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, हीरालाल भाटी, दिलफराज खान, दिनेश कुमार देवड़ा, प्राचार्य सुशीला व्यास, ओम प्रकाश सेन, दीपा चौधरी व राधेश्याम गोदारा आदि उपस्थित रहे। बालिकाओं द्वारा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही अलग-अलग बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर अतिथियों द्वारा बालिकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। वहीं 14 मार्च को सेट किशनलाल कांकरिया राजकीय उमावि में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।

नागाैर. गांधी जयंती पर माल्यार्पण करते हुए सभापति मांगीलाल भाटी।
खबरें और भी हैं...