- Hindi News
- National
- Makrana News Rajasthan News Students Played Holi In Kuchaman39s New Modern School
कुचामन के न्यू मॉडर्न स्कूल में विद्यार्थियों ने खेली होली
बिजनेस प्लस**
न्यू मॉडर्न एज्यूकेशन ग्रुप द्वारा संचालित संस्थाओं में होली खेलते विद्यार्थी।
कुचामन सिटी | शहर के आसपुरा रोड पर स्थित न्यू मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप द्वारा संचालित न्यू मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में होली पर्व का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया। प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने होली को प्रेम व भाईचारे का पर्व बताते हुए इसके पौराणिक महत्व की जानकारी, भक्त प्रहलाद व हिरणाकश्यप की कथा बताई।
संस्था निदेशक देवीलाल कुमावत ने बताया कि होली रंगों व भ्रातृत्व का त्यौहार है, इसे शालीनता व शिष्टाचार से मनाना चाहिए। इस अवसर पर मदनलाल कुमावत, पंकज शर्मा, प्रकाशचंद गुर्जर, सुरेश कुमार, बाबूलाल, राधेश्याम कुमावत सहित समस्त संस्थाओं का स्टाफ मौजूद रहा।