- Hindi News
- National
- Makrana News Rajasthan News Students Sent Memorandum Demanding Bonus Points
बोनस अंक देने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया ज्ञापन प्रेषित
मेड़ता सिटी। (आंचलिक)| महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की ओर से आयोजित वर्तमान 2019-20 की बीकॉम द्वितीय वर्ष के एकाउंटिंग एवं फाइनेंस के प्रश्नपत्र में आउट ऑफ कोर्स के प्रश्न आने पर बोनस अंक दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में मेड़ता राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष वेन सिंह माली ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अजमेर कुलपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा कि एकांउटिंग फाइनेंस पेपर कोड 2036 की परीक्षा में प्रश्न 6 व 7 विश्वविद्यालय के कोर्स से बाहर के प्रश्न आए है, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों प्रश्नों को विद्यार्थी ने हल नहीं कर पाए। ऐसे में बोनस अंक प्रदान दिए जाए।