पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Students Will Give Board Examination In Alphabetical Order At The Center

केंद्र पर अल्फाबेट क्रम में विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आठवीं और दसवीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को शुरू होगी। 8वीं जिले के 425 केंद्रों पर होगी। आठवीं बोर्ड पहली बार प्रत्येक सेंटर पर (A से Z) अल्फाबेट के क्रम में बैठकर विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यही नहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षकों की नियुक्ति और उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन भी ऑनलाइन किया जाएगा। यह बड़ा कदम बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने की कवायद को लेकर किया गया है। परीक्षा प्रभारी मदन भींचर ने बताया कि जिले के 3365 सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी 425 केंद्रों पर इस बार परीक्षा देंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पेपर थानों में रखवाए गए है। प्रत्येक दिन परीक्षा शुरू होने से पहले यहां से केंद्रों पर के लिए प्रश्न-पत्र ले जाए जाएंगे। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण रोकने के लिए अलग-अलग उड़नदस्ते गठित किए गए है। जिसमें एक सीडीईओ, एक प्रारंभिक मुख्यालय, दो डाइट सहित अन्य टीमें जिलेभर के केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। साथ ही सभी ब्लॉक स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। जहां से प्रतिदिन नकल रोकने के लिए जिलेभर के केंद्रों पर की मॉनिटिंग भी की जाएगी। आठवीं बोर्ड परीक्षा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी, जिसमें 12 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को हिन्दी, 16 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती, संस्कृत(संस्कृत शिक्षा विभाग) की परीक्षा होगी। इसके अलावा 18 मार्च को विज्ञान, 20 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 23 मार्च को गणित विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षार्थी कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, डिजिटल डायरी एवं इसी प्रकार समस्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं 5वीं बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च को शुरू होगी। परीक्षा को लेकर कुचामन डाइट द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं जिले में 268 केंद्रों पर पांच मार्च से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई थी

नकल रोकने यह बदलाव

{ 8वीं बोर्ड प्रत्येक सेंटर वार पर (A से Z) अल्फाबेट के क्रम निर्धारित किया गया।

{एक केंद्र पर एक या दो नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में स्कूलों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

{प्रत्येक केंद्र पर परीक्षकों की नियुक्ति और उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन ऑनलाइन।

{ संग्रहण केंद्रों पर ही कॉपियों की जांच, पहले शिक्षक कॉपियां घर पर जांच करते थे।

{संग्रहण केंद्र पर कॉपियों की जांच के बाद शिक्षक ऑनलाइन अंकों की फीडिंग करेंगे।

यहां कंट्रोल रूम स्थापित, करें नकल की शिकायत

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल जैसे प्रकरण रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। बोउर् परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर नकल से जुड़ी शिकायत बोर्ड कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 0145-2632866,2632867, 2632868 पर या नागौर कंट्रोल रूम नंबर 01582-240738 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते है।
खबरें और भी हैं...