पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Didwana News Rajasthan News Success Is Achieved By Working Hard By Setting Goals Aggarwal

लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने पर मिलती है सफलता: अग्रवाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान राजकीय बांगड़ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर व एनसीसी अधिकारी अविनाश अग्रवाल, अभिभावक विजय कुमार गौड़, दुर्गाराम सैनी मंचस्थ थे।

प्रो. अग्रवाल ने कहा कि इस विद्या मंदिर का प्रार्थना कार्यक्रम एक नवीन ऊर्जा का संचार करने वाला है जो हमें भारतीय संस्कृति से जोड़ता है। किसी भी विषय-वस्तु को स्मरण रखने के लिए अनेक मार्ग हो सकते हैं, उनमें सुनकर स्मरण करना, बोलकर स्मरण करना और स्वाध्याय के माध्यम से भी स्मरण किया जा सकता है। हमें सफलता प्राप्त करनी है तो निरंतर अभ्यास की आवश्यकता है। हमें निरंतर सद्साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है। इस दौरान विजय कुमार गौड़ ने कहा कि यह विद्या मंदिर अपने क्षेत्र का श्रेष्ठ विद्यालय है। यहां से नगर के लिए विशेष प्रतिभाएं निकली है जो उच्च पदों पर आसीन हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य राजूराम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आदर्श स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते प्रो. अविनाश।
खबरें और भी हैं...