- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Sumitra Finished Sixth In The State Of Talent Search Examination
प्रतिभा खोज परीक्षा में सुमित्रा प्रदेश में छठे स्थान पर रही
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाराणी की बालिका सुमित्रा चौधरी को राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में राजस्थान में वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने पर खुशी जताई गई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा के निमित्त बोर्ड द्वारा 20 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है। इसमें सुमित्रा ने सूची में छठा स्थान प्राप्त किया है। यह बालिका नागौर जिले की एकमात्र बालिका है जिसको इस सूची में स्थान प्राप्त हुआ है। कला वर्ग की जारी सूची में बालिका को यह स्थान प्राप्त हुआ है। यह परीक्षा 24 नवंबर 2019 को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कांकरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई थी।
सुमित्रा