पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहीद बुचाजी के मेले में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पर्यावरण संरक्षण संस्थान पोलास के तत्वावधान में पर्यावरण एवं शहीद मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान आयोजित धर्म सभा में मुख्य अतिथि कृपाचार्य महाराज तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद् खम्मुराम, नवचयनित आरजेएस रिछपाल विश्नोई आदि उपस्थित थे। समारोह में भामाशाहों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर फाइल व प्रतीक चिह्न राकेश ऐचरा, शिवकरण ऐचरा की तरफ से प्रदान किए गए। इस दौरान भामाशाह हजारीराम पूनिया, सुखराम, मनोहर पूनिया, श्रवण पूनिया, महिपाल ऐचरा, अशोक नारायण भाम्बू, किशनाराम आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक मिर्धा ने बुचाजी के स्थान तक डामरीकरण सड़क बनवाने तथा एमएलए फंड से दस लाख रुपए से संस्थान में विकास कार्य करवाने की घोषणा की। नव चयनित आरजेएस रिछपाल विश्नोई ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई। पर्यावरणविद् खम्मुराम विश्नोई ने विचार रखे।

जागरण का भी हुआ आयोजन

इस अवसर पर पूनमचंद लामरोड़, बाबूराम पूर्व थानेदार, शिवलाल गोदारा, मांगीलाल अग्रवाल, दिलीप सिंह विश्नोई, हेतराम लामरोड़, रामस्वरूप लामरोड़, मुन्नीराम ऐचरा, मनोहरलाल ऐचरा उपस्थित थे। इस दौरान 46 प्रतिभाएं शैक्षणिक स्तर पर, 11 प्रतिभाएं खेलकूद तथा वन्य जीवों के क्षेत्र में सम्मानित की गई। जागरण में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने आम सभा को संबोधित किया।

रेण. धर्म सभा में उपस्थित पर्यावरण प्रेमी।
खबरें और भी हैं...