पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूरबीन सर्जरी शिविर 15 काे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाईफ लाइन हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेंटर एवं आरोग्यम् दूरबीन हॉस्पीटल अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में 15 मार्च को दूरबीन एवं लेजर सर्जरी शिविर का आयोजन रखा गया हैं। लाईफ लाइन हॉस्पीटल के मेनेजिंग डायरेक्टर ईश्वर सिंह शेखावत ने बताया की नागौर जिले में ‘‘दूरबीन सर्जरी‘‘ के प्रति जागरूकता एवं दूरबीन से होने वाली सर्जरी के फायदे के प्रति लोगों को अवगत कराने के लिए लाईफ लाइन हॉस्पीटल में निशुल्क परामर्श विशाल शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया हैं। शिविर में अजमेर के आरोग्यम् दूरबीन हॉस्पीटल के डाॅक्टर अनिल शर्मा द्वारा रोगियों की जांच कर निःशुल्क परामर्श देगें। शिविर में बच्चेदानी से संबंधित समस्या, पित्त की थैली से संबंधित समस्या, हर्निया, अपेंडिक्स, स्तन रोग - स्तन कैंसर से संबंधित बीमारी, छोटी एवं बड़ी आंत से संबंधित बीमारी, वेरिकोस पैर की नसे फूलना अादि पर परामर्श दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...