पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchera News Rajasthan News Ten People Injured In 10 Road Accidents One Dead

10 सड़क हादसाें में दस लोग घायल, एक की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गत तीन दिन में शहर के अास पास हुए दस के करीब छाेटे बड़े हादसाें में एक दर्जन लाेग घायल हाे गए जबकि एक की माैत हाे गइ। अस्पताल चाैकी से मिली जानकारी के अनुसार साेमवार काे इनाणा के पास पिकअप पलटने से अमृतसर निवासी हरजीतसिंह अाैर सनमप्रीतसिंह घायल हाे गए। दाेनाें काे जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही बाइक पर जा रहे अजीतसिंह उम्र 30 निवासी बांसड़ा, मुन्नी प|ी प्रेमसिंह उम्र 50 अाैर प्रेमसिंह उम्र 55 बाइक से जा रहे थे तभी एक वाहन ने उनकाे टक्कर मार दी। जिससे मुन्नी अाैर अजीतसिंह काे जाेधपुर किया गया है अाैर प्रेमसिंह काे जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं खेड़ा हीरावास गांव के पास गजेंद्रसिंह बाइक से गिर कर घायल हो गया। वहीं कठौती के पास हुए एक हादसे में हड़मान नायक पुत्र राधाकिशन निवासी कठौती उम्र 30 और हनुमानराम उम्र 25 घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां हड़मानराम को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

इसी प्रकार कुचेरा के पास लूणेरा रोड पर ओमप्रकाश और पप्पूराम की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। दोनों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी प्रकार दामोदर नायक भेड़ से ढींगसरी जा रहा था तभी वह बाइक से गिर गया और उसके सिर में चोट लगी। उसे जोधपुर रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...