ठाकुरजी को पॉपकॉर्न का भोग लगाया
शहर के श्री चारभुजा मंदिर में गुरूवार को फूलडोल महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भगवान चारभुजानाथ का अभिषेक कर भव्य श्रृंगार आरती की गई। भगवान की प्रतिमा को गर्भगृह से बाहर लाकर मंदिर चौक में झूले में विराजित किया गया। पंडित रामानंद पुजारी के सानिध्य में पंडितों की टोली ने भगवान की स्तुति करते हुए उन्हें पॉपकॉर्न का भोग लगाया। श्रद्धालुओं को केसर की पिचकारी से होली खिलवाई गई। महिलाओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन किए। पंडित महेश पुजारी, कैलाश पुजारी, श्रीराम पुजारी, भगवती प्रसाद पुजारी, अश्विनी पुजारी, रमाकांत हुरकट, घनश्याम सोनी, महेश रांदड़, बजरंग चौखड़ा मौजूद थे।
नावां सिटी| ग्राम पांचोता के चारभुजा भगवान मंदिर में बुधवार की रात फूलडोल महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पुजारी पुरुषोत्तम सीताराम लाटा की ओर से भगवान चारभुजा का शृंगार किया गया। मीठड़ी भादी पीठाधीश्वर रेवतीरमण दास महाराज की ओर से गणेश वंदना के पश्चात आज तो बिरज में होली रे रसिया व काना गागरिया मत फोड़े रे मोहे घर सास लड़ेगी रे तथा शिव महिमा मत समझो कम एवं कन्हैया किसको कहेगा तू मैया सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी।
मकराना. भगवान चारभुजा नाथ को पोपकॉर्न का भोग लगाया।