- Hindi News
- National
- Harsore News Rajasthan News The Dead Body Of A Newborn Lying In The Bushes For 8 Hours The Villagers Handed Over To The Police
झाड़ियों में 8 घंटे पड़ा रहा नवजात का शव, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
कस्बे के डिस्कॉम मोड पर स्थित होटल जसोल के पीछे शनिवार तड़के इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। होटल के पीछे एक कुमाता ने नवजात शिशु को झाड़ियों में फैंक दिया। हृदय विदारक घटना को अंजाम देते समय महिला का जरा सा भी कलेजा नहीं पसीजा। शनिवार तड़के लोगों ने नवजात शिशु का शव देखा तो सकते में आ गए। सूचना पर एएसआई यासीन खां मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की सहायता से नवजात के शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया। सुल्तान मोहम्मद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नवजात शिशु का शव ग्रामीणों ने विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सुल्तान मोहम्मद, मजीत कमांडो, सुनील माली, दयालसिंह, शकरू मोहम्मद, रामनिवास मेघवाल सहित अनेक लोगों ने नवजात का अंतिम संस्कार किया। वही सीएचसी के डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में सामने आया कि नवजात समय से 1 माह पूर्व व मृत पैदा हुआ था। जिसे करीब 8 घंटे पूर्व फेंका गया था।
हरसौर.झाड़ियों में मिले नवजात शिशु के शव को देखते पुलिस एवं ग्रामीण।