- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News The Matter Of Demand For Improving The Quality Of Food In The Railways Also Arose In Parliament
रेलवे में भोजन की गुणवत्ता सुधारने की मांग का मामला संसद में भी उठा
लोकसभा में गुरुवार को हुई रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों की में पर रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी भाग लिया। उन्होंने रेलवे की अनुदान मांगों पर बोलते हुए कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है जो हम सबके लिए गर्व की बात है जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक और राजस्थान से गुवाहाटी तक भारत को एकता के सूत्र में पिरोता है, सांसद बेनीवाल ने रेलवे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बोलते हुए कहा कि विगत कई सालों से भारतीय रेलवे देश की जनता को सुलभ यातायात उपलब्ध कराते हुए आ रहा है, उन्होंने कहा चाहे युद्ध का समय हो अथवा देश में कमी होने पर खाद्यान्नों तथा पेयजल की आपूर्ति की बात हो इसमें रेलवे का बहुत बड़ा योगदान है। पिछले पांच सालों में मोदी के नेतृत्व में देश के उत्तरी पूर्वी इलाके में रेलवे के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम हुआ, साथ ही उन्होंने कहा कि आम बजट के साथ रेल बजट को सम्मिलित करना भी अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि एनडीए नेतृत्व वाली सरकार में अंत्योदय गाड़ी सेवाएं व दीनदयाल कोच अनारक्षित यात्रियों के लिए बहुत बड़ा कदम है वही तेजस जैसी रेलों ने देश का मान बढ़ाया। सांसद ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा में सुधार व स्टेशनों में सफाई व्यवस्थाओं पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है साथ ही उन्होंने रेल परिचालन सुरक्षा को बढ़ाने के लिए टीसीएस व एटीपी प्रणाली को कारगर रुप से देश मे लागू करने की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 2.3 करोड़ यात्रियों में से प्रतिदिन 12 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन उपलब्ध करवाती है जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है जिस पर ध्यान दिया जाए और रेलवे के पेंट्री कार में सफाई व खाने के पैकेट पर क्यूआर कोड लगाए जाए।
दिव्यांगांें के लिए एस्कलेटर व ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग
बेनीवाल ने बीकानेर से नागौर होते हुए हैदराबाद व चेनई तक दुरंतो श्रेणी की ट्रेन शुरू करने व दिल्ली से मेड़ता होते हुए गुजरात व महाराष्ट्र की तरफ शताब्दी व राजधानी श्रेणी की ट्रेन शुरू करने व कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने व आरक्षित कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग की। साथ ही सामरिक रूप से महत्वपूर्ण नागौर-फलोदी, मेड़ता-पुष्कर व नागौर से डीडवाना तक नई रेलवे लाइनो की स्वीकृति करने व नागौर, मेड़ता रोड़, डेगाना, डीडवाना, मकराना व गोटन रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण करने व इन स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए एस्कलेटर लगाने की मांग की। साथ ही नागौर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आ रहे रेलवे क्रॉसिंगों पर सेतु भारतम योजना के तहत रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई।
संसद में नागौर