- Hindi News
- National
- Jayal News Rajasthan News The Minister In Charge Took Stock Of The Crops Said Girdawari Will Soon
प्रभारी मंत्री ने फसलों में खराबे का लिया जायजा, बोले- जल्द गिरदावरी कराएंगे
तहसील में ओलावृष्टि से हुए खराबे को लेकर राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री व प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई ने रविवार सुबह कुचामन से नागौर आते समय रोड पर स्थित जायल क्षेत्र के सांडिला गावं में सड़क के किनारे पर दो खेतों को दस मिनट में मौका देखा। क्षेत्र में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेने के दौरान विधायक डॉ. मंजू मेघवाल भी मौजूद रही। इस दौरान एडीएम मनोज कुमार, कृषि उपनिदेशक हरजीराम चौधरी, एसडीएम सुरेश कुमार तथा तहसीलदार रामसिंह व बीडीओ नरेन्द्र कुमार मीणा, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश रलिया आदि मौजूद थे।
नागाैर | प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नाेई नागौर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने गांवों का दौरा किया है। इस दौरान जायल विधायक भी साथ मौजूद रही। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ओलावृष्टि में इसबगोल, गिरा है। जीरे की फसल का भी रंग बदल गया है। गेहूं अाैर रायड़ा काे नुकसान नहीं हुअा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तुरंत ही गिरदावरी के आदेश दिए है। फिर मुआवजा राशि मिलेगी। उन्हाेंने कहा कि गिरदावरी अाएगी तभी बता पाएंगे कि कितना नुकसान हुअा है। फसल बीमा काे लेकर अधिकारियों से चर्चा की।
जायल. ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों का जायजा लेते प्रभारी मंत्री।