- Hindi News
- National
- Makrana News Rajasthan News The Mla Wrote A Letter To Get Compensation For The Situation
खराबे का मुआवजा दिलाने को विधायक ने लिखा पत्र
प्रदेश के विभिन्न अंचलों में ओलावृष्टि व बारिश से फसलों में खराबा होने से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
इसे देखते हुए मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने आपदा एवं प्रबंधन मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल एवं कृषि मंत्री लालचंद कटारिया से व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रभावित किसानों को फसली खराबे का मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों में खड़ी फसल जो पकने की स्थिति में थी वह खराब हो गई। इससे किसानों को एक बार फिर से अपनी फसल से हाथ धोना पड़ा है।
इस समय गेहूं, चना, सरसों, इसबगोल, जीरा की फसलों को 90 प्रतिशत तक का नुकसान पहुंचा है। साथ ही मौसम विभाग ने अभी और चेतावनी दी है कि प्रदेश में फिर से ओले बारिश की आशंका बनी हुई है। इसलिए किसानों की फसल नुकसान का विशेष गिरदावरी के जरिए आंकलन करवा कर संबंधित बीमा कंपनियों से क्लेम व सरकार सरकार द्वारा उनको मुआवजा देने की कार्रवाई करवाएं। विधायक ने बताया कि इस संबंध में उपखंड अधिकारी मकराना को भी पत्र द्वारा निर्देश दिया गया है।