- Hindi News
- National
- PHEE News Rajasthan News The Process Of Making A Driving License Will Be Easier
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया होगी आसान
जोधपुर| परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया और आसान करेगा। वर्तमान में परिवहन विभाग में रोजाना 120 से 130 लर्निंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे पेंडेंसी कम होगी। इसमें इंस्पेक्टरों की ड्यूटी भी बढ़ जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी विनोद कुमार लेधा ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लागू होने से ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक का जल्दी नंबर आ जाएगा।
15 मार्च तक जमा करवाना होगा भारी वाहनों का कर| लेधा ने बताया कि भारी वाहनों का अग्रिम कर 15 मार्च तक जमा करवाना होगा। 15 मार्च तक वार्षिक कर जमा नहीं होने पर वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। 15 मार्च तक कर जमा नहीं करवाने पर डेढ़ फीसदी पेनल्टी के साथ वार्षिक कर जमा करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 15 मार्च तक कर जमा नहीं करवाने पर वाहन सीज किए जाएंगे।