पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News The Shitala Mata Temple Was Built 36 Years Ago On Sheetlashtami Yesterday Jagran Today

36 साल पूर्व बना था शीतला माता मंदिर शीतलाष्टमी पर मेला कल, जागरण आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शीतलाष्टमी पर्व के आते ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में विभिन्न आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसी प्रकार मानासर के पास स्थित मंदिर में सोमवार को भरे जाने वाले मेले को लेकर बेरिकेड्स लगाए जा रहे है। साथ ही बिजली व्यवस्था व आमजन की सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है। यह है शीतला माता मंदिर की 36 साल पुरानी तस्वीर। जिसमें श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ वर्तमान में हुए भौगोलिक बदलाव भी स्पष्ट नजर आ रहे है। यहां रविवार शाम को जागरण व सोमवार को मेला भरेगा। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष व विहिप विभाग मंत्री पुखराज सांखला ने बताया कि यह मंदिर पौराणिक सनातन धर्म से जुड़ा हुआ आस्था का केंद्र है। यह भी बताया कि मंदिर की स्थापना पूर्व में राज घराने से जुड़ी हुई है। जानकारी अनुसार मंदिर का जीर्णोद्धार विक्रम संवत 2006 यानी 1950 में हुआ था। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते देख 40 साल पहले विहिप पदाधिकारी स्व नेमीचंद सिंघवी ने 40 वर्ष पूर्व व्यवस्थाओं का चिंतन किया। उन्होंने दान पात्र के माध्यम से मंदिर परिसर में विकास करवाया। जिसके बाद देव किशन राठी ने व्यवस्थाएं संभाली। साथ ही मंदिर की सुचारू व्यवस्थाओं के लिए एक धार्मिक उत्सव आयोजन समिति का गठन किया। इस मंदिर की विशेषता यह है कि चेचक के रोगी भी अगर माता की फेरी बोलते है तो तीन फेरी में चेचक रोग के लक्षणों से छुटकारा मिल जाता है।

डांडिया रास महोत्सव का होगा आयोजन


शीलसप्तमी के अवसर पर लोहिया का चौक गणेश मंदिर पंचमुखी गणेश परिसर में कृष्ण भक्ति मय रास गायन के साथ पारम्परिक वेशभूषा व नृत्य के साथ डांडिया रास का आयोजन होगा।

समिति सचिव ओमप्रकाश सैन ने बताया कि डांडिया रास महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई। वहीं अलग समितियां बनाकर आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां की गई तथा जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में प्रकाश, मुकुट सैन, अमित सैन, प्रमोद जैन, पप्पू सैन, रमेश बाेहरा, मोनू बोहरा, कमल चोरड़िया, सुरेंद्र चोरड़िया, प्रेमचंद टोकसिया को कार्यभार वितरण किया गया।

शक्कर तालाब व सांखला बास में भी हाेंगे आयोजन

पूरे भारत मे जहां शीतला सप्तमी मनाई जाती है वहीं नागौर में अष्टमी के दिन मेला भरता है। इसके पीछे तत्कालीन जोधपुर रियासत में राज दरबार के किसी पारिवारिक सदस्य की मौत होने के कारण इस दिन न मनाकर अगले दिन माताजी की पूजा की जाती है। इस बाद हर साल अष्टमी के दिन ही यह मेला भरने सहित पूजा-अर्चना की जाती है। इसी प्रकार चेनार सांखला बास, शक्कर तालाब के पास नवनिर्मित मैया के मंदिर में शीतलाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। मंदिर पुजारी गोविंद कुमार बहड़ के अनुसार सोमवार से पूजा-अर्चना की जाएगी।

यातायात पुलिस द्वारा मेले को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। एसपी विकास पाठक ने आदेश जारी कर बताया कि सोमवार को सुबह चार बजे से शाम छह बजे तक डीडवाना बाईपास से जोधपुर बाईपास तक सड़क मार्ग पर यात्री वाहन, बसे, ट्रक आदि का आवागमन बंद रहेगा। भारी वाहनों के रास्ते का डायवर्ट किया जाकर रिंग रोड से निकाला जाएगा।

नोखा-जोधा में शीतला माता का मेला कल

जायल| तहसील के गांव नोखा-जोधा में शीतला माता का मेला सोमवार को भरा जाएगा। मेला समिति के कार्यकर्ता प्रदीप मेघवाल ने बताया कि ऐतिहासिक शीतला माता के मंदिर में जागरण के साथ मेला सोमवार को भरा जाएगा। मेले को मेला समिति की ओर तैयारियां की गई तथा आस-पास के गांवों से हजारों श्रद्धालु मेले में भाग लेंगे।

जसवंतगढ| समीपस्थ ग्राम डाबड़ी में शीतला माता की धोक 16 मार्च को लगेगी। मंदिर के पुजारी प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि रविवार को शीतला के लगने वाले भोग बासी दलिया, लापसी, चावल, सांगरी, राबड़ी आदि बनाकर रखा जाएगा। सोमवार को अष्टमी के दिन शीतला माता मंदिर में भोग लगाया जाएगा। डाबड़ी मंदिर परिसर में जागरण 15 मार्च को रात्रि को लगेगा। इसको लेकर तैयारियां जारी है।

नागाैर. शीतला माता मंदिर की 36 साल पुरानी तस्वीर।

बड़े वाहनों का अावागमन रहेगा बंद

नागौर. वर्तमान में शीतलामाता का निज मंदिर।

मेले को लेकर तैयारियां पूरी, बच्चों के लिए लगे झूले, पुलिस ने की बेरिकेडिंग

खबरें और भी हैं...