पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladnu News Rajasthan News Thieves Took Away Stolen Donation Amount In Nimbi Jodha Goshala

निम्बी जोधा गोशाला में चोरी दानपात्र की राशि ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के उपतहसील के सामने स्थित श्री राम अनाथ गौशाला में बीती रात चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित श्री राम अनाथ गौशाला में शनिवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने गौशाला में घुसकर पहले कार्यालय पर लगा ताला तोड़ा। उसके बाद कार्यालय में रखे कांच के दानपात्र में पड़े रुपए पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर लाडनूं थाना पुलिस ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। मौके पर मौजूद गौशाला के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच माह की दान राशि दान पात्र में पड़ी थी, जिसमे करीब 15 से 20 हजार रुपए तक की राशि बताई जा रही है।

गौशाला के अध्यक्ष श्रीराम खीचड़ ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट पेश करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इधर गौशाला में चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि अब चोर गौशालाओं को भी अपना निशाना बनाने लग गए।

निम्बी जोधा. वारदात स्थल का मौका मुआयना करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...