- Hindi News
- National
- Kuchaman News Rajasthan News Three Players Of Marwar College Will Participate In All India Gymnastics Championship
ऑल इंडिया जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में भाग लेंगे मारवाड़ कॉलेज के तीन खिलाड़ी
मारवाड़ पीजी महाविद्यालय के तीन जिम्नास्टिक खिलाड़ियों का चयन एमडीएसयू अजमेर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय जिम्नास्टिक टूर्नामेंट द्वारा विश्वविद्यालय की टीम में ऑल इण्डिया चैम्पियनशीन के लिए हुआ। ये तीनाे विद्यार्थी एमडीएसयू की टीम का प्रतिनिधित्व करने अमृतसर के लिए रवाना हुए। प्राचार्य डॉ. एस आर कुमावत ने बताया कि राकेश कुमावत, मनीष कुमावत तथा हिमांशु चौधरी एमडीएम यूनिर्वसिटी अजमेर की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। निदेशक सुल्तान सिंह थालोड़, अध्यक्ष बनवारी लाल पचार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार बिजारणियां, जिम्नास्टिक कोच बाबूलाल कमेड़िया, ग्लोबल डिफेन्स एकेडमी संचालक मनीष रार ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर ऑल इंडिया जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप के लिए उत्साहवर्धन कर विश्वविधालय की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।
जिम्नास्टिक कोच बाबूलाल कमेड़िया ने बताया कि तीनों खिलाड़ी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में जिम्नास्टिक की पैरेलल बार, पॉमेल हॉर्स, वॉल्टिंग टेबल व रोमन रिंग जैसी प्रतिस्पर्धाओं में अपना दमखम प्रदर्शित करेंगे। इस अवसर पर अर्जुन थालोड़, डॉ प्रतीक सोनी, डॉ आर के खन्ना, सुनीता शर्मा, जितेंद्र चौबदार, शारीरिक शिक्षक जयसिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, मुकेश रॉयल मौजूद रहे।
खेल समाचार**
कुचामन सिटी. जिम्नास्टिक खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते पदाधिकारी।