पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PHEE News Rajasthan News Thugs Started Living Like Rich After Opening Fake Firm

फर्जी फर्म खोलने के बाद रईस की तरह जीने लगे ठग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोंजी स्कीम से निवेशकों को 200 करोड़ की चपत लगाने वाले आरोपियों की जीवन शैली काफी खर्चीली थी। फर्जी फर्म खाेलने से पहले दोनों का रहन-सहन बेहद सामान्य था। दोनों आरोपी हर महीने लाखों रुपए उड़ा देते थे। विदेशयात्राओं, पार्टियों और महंगी गाड़ियों पर निवेशकों की गाढ़ी कमाई खर्च करी। जिससे निवेशकों को यह भ्रम रहने लगा की फर्म का काम-काज बहुत अच्छा चल रहा है।

वैभव एंटरप्राइजेज खोलने के बाद अरुण अग्रवाल और उसके साथी अमित गौतम की जीवन शैली ही बदल गई। दोनों सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। दोनों का जीवन स्तर भी वैसा ही था। जितनी तेजी से फर्म में निवेश आने लगा, उतनी ही तेजी से उनका रहन-सहन खर्चीला होने लगा। दोनों ने हवाई यात्राएं शुरू कर दी। एक यात्रा के लिए तो आरोपियों ने चार्टर प्लेन हायर किया। आए दिन दिल्ली, मुंबई और गोवा के चक्कर लगाने लगे। हमेशा पांच सितारा और महंगे होटलों में ही रुकने थे। लैंड रोवर, ऑडी और स्कोडा सुपर्ब जैसी कारें रखने लगे। महंगे ब्रांड के कपड़े, जूते और एसेसरीज यूज करते थे। महंगे वेन्यू पर पार्टियां आयोजित कर बड़े निवेशकों को बुलाते थे। ऐसी पार्टियों पर लाखों रुपए खर्च होते थे।

एक ड्रेस खरीदने दुबई जाते: आरोपियों ने 2015 के बाद विदेश यात्राएं शुरू कर दी। अपने बच्चे को बर्थ डे पर एक ड्रेस दिलाने भी दुबई जाते थे। आरोपी अरुण अग्रवाल ने निवेशकों के पैसों पर रूस, स्विट्जर लैंड, उजबेकिस्तान, यूएई और यूके घूमने गया। कई यात्राओं में दोनों आरोपियों के साथ उनके परिजन और दोस्त भी होते थे। वहां मौज-मस्ती की फोटो फेसबुक पर नियमित तौर पर डालते थे।

खबरें और भी हैं...