- Hindi News
- National
- Didwana News Rajasthan News To Save Precious Land From Land Mafia They Also Tied Up With Stone Pelting
भूमाफियाओं से कीमती जमीन बचाने को पत्थरगड़ी के साथ तारबंदी भी की
डीडवाना नगरपालिका की बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे करने की आशंका को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पार्षदों की बार-बार शिकायत के बाद पालिका प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए खुली भूमि पर पत्थरगड़ी के साथ तारबंदी कर पालिका सम्पति का बोर्ड लगाने की कार्यवाही की गई है। जानकारी अनुसार सुपका रोड पर कृषि मण्डी के पास खसरा नं. 2225 की 2 बीघा 16 बिस्वा भूमि पर अवैध कब्जे की आशंका को लेकर नगरपालिका के पार्षदों ने अनेक बार क्षेत्र के विधायक सहित पालिका प्रशासन व एसडीएम को लिखित रूप से शिकायत कर भूमि पर तारबंदी किए जाने की मांग की थी। गत पालिका बोर्ड बजट बैठक में भी इस भूमि पर तारबंदी किए जाने की मांग सदन में उठी थी और बोर्ड ने सर्वसहमति से निर्णय लेकर तारबंदी किए जाने का फैसला लिया था। शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसील विभाग के आरआई मुस्ताक, पटवारी सहीराम, शंकरलाल, नगरपालिका के एसआई रामचन्द्र पूनियां की टीम सुपका रोड पहुंची। राजस्व रिकार्ड के नाप के अनुसार भूमि पर तारबंदी की गई एवं पालिका का बोर्ड भी लगा दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान पालिका के पार्षद उम्मेद हसन पठान, जुबेर खान, गुलशेर खान, मोहम्मद यूनुस नोमान सहित रफीक भाटी, अंकित, नवाब शरीफ, मलिक खत्री, मलिक खोखर, दुर्गेश माली, विशाल सैनी, कैलाश कटारिया, श्रवण मेघवाल आदि शामिल थे। पार्षदों का कहना है कि पालिका की भूमि पर जहां पर भी अवैध कब्जे हुए हैं उन्हें हटाने की मुहिम निरंतर जारी रहेगी। वहीं एसडीएम अंशुल सिंह बेनीवाल ने कहा कि पालिका प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है कि अवैध कब्जों को हटाया जाए एवं कब्जाधारी अगर नही मानते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाए।
डीडवाना. तारबंदी करते पालिका व राजस्व विभाग के कर्मचारी व पार्षद।