- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Today Brew Will Be Given Free Of Cost To Protect Corona From 3 Places
कोरोना से बचाव के लिए आज 3 स्थानों पर निशुल्क पिलाएंगे काढ़ा
कोरोना वायरस से बचाव के लिए रविवार को शहर में रविवार से लगातार तीन दिनों तक तीन जगहों पर निशुल्क काढ़ा पिलाया जाएगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह काढ़ा जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन और माई मार्ट डिपार्टमेंटल स्टोर के आगे पिलाया जाएगा। माई मार्ट व पतंजलि आरोग्य केंद्र के संचालक सत्यनारायण पंवार ने बताया कि यह काढ़ा पतंजलि की ओर से पिलाया जाएगा जो बाबा रामदेव की बताई विधि पर आधारित है। पंवार ने बताया कि जिला अस्पताल में दोपहर 12 से 1 बजे तक बजे, रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 से 3 बजे तक और माई मार्ट डिपार्टमेंटल स्टोर के आगे ये काढ़ा शाम 4 से 5 बजे तक पिलाया जाएगा। यह काढ़ा खाली पेट या भोजन के बाद कभी भी पी सकते है। इस दौरान पतंजलि के जोधपुर जोन के सेल्स मैनेजर शेखर नेगी भी आएंगे। काढ़ा लगातार तीन दिन तक पिलाने का उद्देश्य ये है कि इससे रोग प्रतिरोधक क्षकता की बढ़ोत्तरी होगी जिससे किसी भी रोग का प्रभाव शरीर पर कम होगा।
इटली से लौटे युवक के स्वास्थ्य की जांच की
उधर, मकराना के निकटवर्ती गांव गैलासर गांव में इटली से एक युवक लौटा है। वह वहां पर नौकरी करता है। इटली में यह रोग लगातार फैल रहा है इसलिए एहतियात के तौर पर जो भी लोग वहां से आ रहे हैं, उनका केंद्र व राज्य सरकार विशेष चैकअप करा रही है ताकि यहां पर कोई रोग नहीं फैले। इसी के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गैलासर की टीम ने इटली से लौटकर भारत में अपने घर आए रामदेव सिंह व उसके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए। उल्लेखनीय है कि सरकार ने शनिवार को ही सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल, कॉलेजोंे व कोचिंग संस्थानों में 30 मार्च तक का अवकाश घोषित कर दिया है।