पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchaman News Rajasthan News Training To Zonal Officers Given For Panchayat Elections

पंचायत चुनाव को लेकर जोनल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायत समिति सभागार में बुधवार को पंचायत चुनाव 2020 को लेकर सरपंच, पंच व उप सरपंच चुनाव के लिए नियुक्त जोनल अधिकारियों का प्रशिक्षण का संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर चम्पालाल कुमावत ने संभागियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी व निर्भीक मतदान के लिए सभी आवश्यक जानकारियां दी। उन्होंन प्रशिक्षण लेने, सामग्री प्राप्त करने, मतदान केन्द्र की स्थापना, रिटर्निंग अधिकारियों मतदान अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्य आदि की जानकारी दी। अभिलेख संधारण, सामग्री जमा चुनाव प्रभारी श्रीबल्लभ तिवाड़ी ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं संभाली। प्रशिक्षण में एक्सईएन जेके चारण, देवेंद्र कुमार सिंघल, प्रदीप कुमार दाधीच, अशोक कुमार जांगिड़, सीडीपीओ विजय कुमार, एईएन प्रभुराम, दिलीप सिंह, रविंद्र सिंह, बनवारी लाल रेगर, नौरतमल रेगर, रजनीश चौधरी, नायब तहसीलदार भारत सिंह, हनुमान सिंह, रामनिवास, एडी कृषि अणदाराम चौधरी सहित जोनल अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...