पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PHEE News Rajasthan News Transaction Stuck In The Bank Due To Fault Not Inverter In The Bank

बैंक में इन्वर्टर ही नहीं, फॉल्ट के चलते बिजली बंद रही तो अटक गया लेनदेन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में मंगलवार रात बारिश व आंधी के चलते बिजली गुल रही। बिजली फाल्ट होने के कारण बुधवार शाम 4:00 बजे तक बिजली सुचारू हो सकी, जिसके कारण कस्बे के एकमात्र बैंक यूको बैंक में पूरे दिन किसी भी तरह का लेनदेन नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यूको बैंक के कर्मचारी भी दिनभर बगैर लाइट बैठे रहे। कंप्यूटर ऑफ रहा। किसी भी तरह का ऑनलाइन कार्य नहीं किया जा सका। अलबत्ता 4:00 बजे लाइट आने के कारण कुछ ग्राहकों का काम हुआ, जो पहले से ही दिन भर से बैंक में ही बैठे थे। शाम तक आसपास के क्षेत्र के लोगों को बगैर लेनदेन के ही खाली हाथ लौटना पड़ा।

इस दौरान ग्राहकों ने बैंक कर्मचारियों को भी खरी खोटी सुनाई। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी शाखा में जनरेटर या इनवर्टर की व्यवस्था नहीं होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्रामीणों ने बताया कि आमतौर पर सरकार की ओर से आमजन को बैंकिंग से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इसके साथ ही ई बैंकिंग के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। मगर बैंकों में सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधन से शीघ्र इन्वर्टर लगवाने की मांग की है। उधर बैंक कार्मिकों का कहना है कि उच्चाधिकारियों ने बैंक में जनरेटर बंद कर दिया है और अभी तक नया इनवर्टर बैंक के लिए स्वीकृत नहीं हुआ है। जिसके तहत सारे दिन बैंक का कार्य बंद रहा। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।

शेरानी आबाद. यूको बैंक में लाइट आने का इंतजार करते उपभोक्ता।
खबरें और भी हैं...